नई दिल्ली 19 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*19- सितंबर – शनिवार*
👇
*==============================*
*1* 20वां रोजगार मेला आज, पीएम मोदी बांटेंगे जॉब लेटर, वर्चुअली संबोधित भी करेंगे; अब तक 12.50 लाख से ज्यादा को मिल चुकी नौकरी
*2* ‘भस्मासुर है कांग्रेस’, राहुल गांधी के पार्टी तोड़ने वाले आरोप पर किरेन रिजिजू का पलटवार
*3* ममता की कैंडिडेट हटीं, कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन, वो गिरफ्तार, बंगाल के नंदीग्राम उपचुनाव में 2 घंटे में बदली तस्वीर; CM शुभेंदु ने खाली की है सीट
*4* TMC पार्टी सिंबल के लिए ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, चुनाव आयोग ने उनके गुट को नया नाम-सिंबल दिया था, 6 अक्टूबर को बंगाल में उपचुनाव
*5* नंदीग्राम उपचुनाव: कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान को एक पुराने कथित हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। खास बात यह है कि गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही ममता बनर्जी ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का एलान किया था
*6* नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई 2007 के पुराने हत्या मामले और लंबित वारंट के आधार पर हुई, जबकि गिरफ्तारी के समय को लेकर कांग्रेस और ममता बनर्जी के खेमे ने सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया,
*7* ‘मिलन प्रधान की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध’, कांग्रेस उम्मीदवार के अरेस्ट होने पर भड़के राहुल गांधी; ऋतब्रत बोले- हत्या के तीन मामले लंबित
*8* ‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि कभी वोट चोरी,कभी सरकार चोरी,और कभी पार्टी चोरी से सता बनाना चाहती है,कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
*9* अशोक गहलोत ने कहा,ऐसा लग रहा है कि देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है और अब यह पुलिस स्टेट बन चुका है। राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक विपक्षी पार्टियों को पुलिस और सरकारी एजेंसियों के जरिए कुचला जा रहा है।
*10* गहलोत बोले पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को आज करीब बीस साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार की उम्मीदवारी वापस करवाई और कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार कर लिया। अगर सच में कोई जुर्म हुआ था तो पुलिस की नींद बीस साल बाद आज ही क्यों खुली? यह गिरफ्तारी नहीं, जैसा श्री राहुल गांधी कहते हैं चुनाव की चोरी है।
*11* HAL ने एयरफोर्स को तेजस, पवनहंस को ध्रुव हेलिकॉप्टर सौंपे, पायलट अब स्वदेशी विमानों से ट्रेनिंग लेंगे, इनका 57% हिस्सा भारत में बना
*12* दिल्ली में 17 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या और शव खुले मैदान में मिलने के मामले को लेकर राहुल गांधी ने अमित शाह और दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, कड़ी कार्रवाई और जवाबदेही तय करने की मांग की। राहुल गांधी ने पूछा कि राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है और अपराधी बेखौफ क्यों घूम रहे हैं?
*13* संयुक्त संसदीय समिति की पहली बैठक: एफसीआरए संशोधन विधेयक पर मंथन शुरू, शीतकालीन सत्र में आएगी रिपोर्ट
*14* HAL ने एयरफोर्स को तेजस, पवनहंस को ध्रुव हेलिकॉप्टर सौंपे, पायलट अब स्वदेशी विमानों से ट्रेनिंग लेंगे, इनका 57% हिस्सा भारत में बना
*15* उदयनिधि स्टालिन बोले- हिंदी भाषा के विरोधी नहीं, हम इसे थोपने के खिलाफ हैं; दो-भाषा नीति से राष्ट्रीय एकता को खतरा नहीं
*16* DU छात्र संघ चुनाव का रिजल्ट आज, यह देश का सबसे बड़ा स्टूडेंट इलेक्शन, विक्ट्री जुलूस पर हाईकोर्ट की रोक
*17* IIT बॉम्बे में स्टूडेंट ने आत्महत्या की, एग्जाम में ChatGPT इस्तेमाल करता पकड़ा गया था; 7 महीने में सुसाइड का तीसरा मामला, कैंपस में प्रदर्शन
*18* मुंबई में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, BMC ने 278 लोकेशन पर 383 तालाब बनाए, 25 हजार वॉलेंटियर तैनात
*19* 6 साल में साइबर क्राइम की 54 लाख शिकायतें, सिर्फ 2.4% मामलों में FIR; 6 साल में 78 गुना बढ़ी शिकायतें
*20* चीनी त्योहारों से पहले सस्ती होगी, सरकार ने कारोबारियों से कहा- लोगों को सस्ती चीनी दें, स्टॉक लिमिट 15 से बढ़ाकर 30 दिन की
*21* राम मंदिर के पुजारियों के लिए नई नियमावली, तिलक और पंचकेशी अनिवार्य, मोबाइल पर भी पाबंदी
*22* चीनी त्योहारों से पहले सस्ती होगी, सरकार ने कारोबारियों से कहा- लोगों को सस्ती चीनी दें, स्टॉक लिमिट 15 से बढ़ाकर 30 दिन की
*23* ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी, रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर शिकंजा; भारत के लिए मुश्किल बढ़ी
*==============================*
More Stories
कानपुर नगर 19 सितंबर 26*कानपुर पुलिस की दो तस्वीरें: अपराधियों पर सख्ती के बीच थाना स्तर की कार्यशैली पर उठे सवाल
सुल्तानपुर 19 सितंबर 26**सेवानिवृत्ति के बाद CDO स्टेनो पटल पर ‘दखल’ का मामला ठंडे बस्ते में?*
नई दिल्ली 19 सितंबर 26*🏆 एशियाई खेलों का आज से आगाज, भारत तैयार है 106 पदक के रिकॉर्ड को और आगे ले जाने के लिये