लखनऊ 19 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 8 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, आज डिप्टी सीएम 2 जिलों का दौरा करेंगे, केशव प्रसाद मौर्य का बुलंदशहर-हापुड़ दौरा आज, सुबह 11.35 बजे बुलंदशहर पहुंचेंगे डिप्टी सीएम, स्व. विधायक अनिल शर्मा के आवास जाएंगे, भूर स्थित आरके पुरम में पहुंचेंगे डिप्टी सीएम, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, दोपहर 12.55 बजे हापुड़ के पिलखुवा पहुंचेंगे
➡लखनऊ, लखनऊ में आज रोजगार मेले का आयोजन, आयकर विभाग यूपी पूर्व की ओर से रोजगार मेला, आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रोजगार मेला, सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा रोजगार मेला, केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह होंगे मुख्य अतिथि
➡लखनऊ, लखनऊ में रोडवेज बस में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू, थाना दुबग्गा क्षेत्र का मामला
➡लखनऊ, योगी सरकार आज देगी नौकरी की सौगात, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देंगे नियुक्ति पत्र, आज लोकभवन सभागार में होगा कार्यक्रम, विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति, एक्सरे टेक्नीशियन के 357 अभ्यर्थियों की नियुक्ति, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक समेत कई पदों पर नियुक्ति, विभिन्न पदों पर 404 अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र
➡दिल्ली, आज बीजेपी AAP के खिलाफ करेगी प्रदर्शन, आज सुबह 10 बजे बीजेपी करेगी धरना प्रदर्शन, पार्षद विजय कुमार के इस्तीफ़े की मांग करेंगे
➡अयोध्या, आसपा का आज बीकापुर विधानसभा में शक्ति प्रदर्शन, आज चंद्रशेखर आजाद करेंगे शक्ति प्रदर्शन, 11.30 बजे सोहावल के आरडी इंटर कॉलेज में सम्मेलन
➡अयोध्या, अयोध्या में राम धन गबन मामला, आरोपियों की जमानत अर्जियों पर आज सुनवाई, आज एंटी करप्शन कोर्ट में सुनवाई होगी, रमा शंकर, मनीष, अविनाश की अर्जी पर सुनवाई, अनुकल्प, लवकुश, करुणेश की जमानत पर भी सुनवाई, राम शंकर यादव,सुभाष की जमानत पर भी सुनवाई, जमानत अर्जियां 5 सितंबर को दाखिल की गई थीं
➡बरेली, दवाई लेने गई महिला से छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने मेडिकल संचालक की चप्पलों से की पिटाई, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बहेड़ी थाना क्षेत्र की बाजार गली का मामला
➡ललितपुर, ललितपुर में ट्रांसफार्मर लगी भीषण आग, बिजली विभाग को स्थानीय लोगों ने दी सूचना, आजादपुरा मोहल्ले में ट्रांसफार्मर में लगी आग
➡बांदा, बांदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया अरेस्ट, महिला को बेचकर शादी कराने वाला अभियुक्त अरेस्ट, अभियुक्त प्रेमचन्दर को गिरफ्तार कर भेजा जेल, मामले में पुलिस 3 अभियुक्तों को पहले भेज चुकी जेल, महिला को परिजनों द्वारा बेंचकर कराई थी दूसरी शादी, परिजनों ने महिला को 1.38 लाख रुपये में बेचकर था
➡कानपुर, 65 करोड़ रुपये की ठगी का मामला, करोड़ों की ठगी का वांछित एजेंट गिरफ्तार, EOW की टीम ने की गिरफ्तारी, आरोपी सत्यनारायण पाल पकड़ा गया, गजनेर थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी, धेनु ग्रीन एग्रो मामले में था वांछित, मोटे ब्याज और मुनाफे का दिया था लालच, फर्जी बॉन्ड और रसीदों से वसूली गई रकम
➡फर्रुखाबाद, कुत्ते को लकड़ी मारना युवक को पड़ा महंगा, दबंगों ने लाठी-डंडों से युवक को पीटा, इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप, कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र का मामला
➡कासगंज, विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घरेलू कलह में विवाहिता में की आत्महत्या, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, दर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर की घटना
➡संतकबीरनगर, गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हांगामा, बखिरा में सांसद की गाड़ी को भीड़ ने घेरा, सांसद लक्ष्मीकांत निषाद क गाड़ी में की तोड़फोड़, पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई की, डीजे जब्त होने से जुलूस में शामिल लोग भड़क गए, लोगों ने सड़क पर बैठकर कार्रवाई का विरोध किया, इसी दौरान सांसद की गाड़ी वहां से गुजर रही थी, भीड़ ने सांसद के वाहन को घेर कर की तोड़फोड़, पुलिस ने सांसद को भीड़ के बीच से सुरक्षित निकाला, अमरदोभा चौराहे के पास हुई घटना
➡सहारनपुर, गोकशी की कोशिश पर पुलिस की मुठभेड़, मुठभेड़ में गोकश असलम घायल, पुलिस ने असलम को किया गिरफ्तार, अबुजर उर्फ अजहर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा, कब्जे से .315 बोर का तमंचा बरामद, एक जिंदा, एक खोखा कारतूस भी मिला, गोकशी के उपकरण भी किए गए बरामद, थाना गागलहेड़ी क्षेत्र का मामला
➡रायबरेली, संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग, आग की चपेट में आए माता, पिता और बेटा, बेटे को बचाने में माता-पिता भी झुलसे, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू, खाना बनाते समय आग लगने का परिजनों का दावा, पुलिस के मुताबिक युवक ने डीजल डालकर लगाई आग, बछरावां थाना क्षेत्र के सराय उमर की घटना
➡संभल, दो बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, घर में लूटपाट का आरोपी है घायल बदमाश, मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश मौके से फरार, कब्जे से बाइक और अवैध असलहा बरामद, फरार बदमाशों का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस, असमोली क्षेत्र के सैदपुर जसकोली रोड का मामला
➡बदायूं, महिला ने युवक पर आरोप लगाया, अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया, शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, वीडियो में महिला युवक को थप्पड़ मारती दिखी, पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लिया, एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो में युवक की पत्नी डंडा लिए नजर आ रही, थाना जरीफनगर क्षेत्र के रसूलपुर गांव का मामला
➡कुशीनगर, पुरानी रंजिश को लेकर 2 युवकों पर चाकू से हमला, हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान रोहित खरवार की हुई मौत, दूसरे घायल नीरज पटेल की हालत गंभीर, चार लोगों पर हमला करने का आरोप, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें गठित, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टंडवा का
More Stories
कानपुर नगर 19 सितंबर 26*कानपुर पुलिस की दो तस्वीरें: अपराधियों पर सख्ती के बीच थाना स्तर की कार्यशैली पर उठे सवाल
सुल्तानपुर 19 सितंबर 26**सेवानिवृत्ति के बाद CDO स्टेनो पटल पर ‘दखल’ का मामला ठंडे बस्ते में?*
नई दिल्ली 19 सितंबर 26*🏆 एशियाई खेलों का आज से आगाज, भारत तैयार है 106 पदक के रिकॉर्ड को और आगे ले जाने के लिये