ब्रेकिंग न्यूज
दरवटपुर (औरैया) 24 सितंबर
*दरवटपुर में श्री हनुमान मंदिर पर सुंदरकाण्ड हुआ सम्पन्न*
खबर दरवटपुर जनपद औरैया से है जहां बाल व्यास आचार्य हरिओम तिवारी (लकी) ने अपने जन्मदिवस को एक अनोखे अंदाज में मानने का कार्य किया
साथ ही सुंदर कांड पाठ का आयोजन करवा कर युवाओं को संदेश दिया जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। क्षेत्र में लोग चर्चा कर रहे हैं की ज्यादा तर लोग अपने जन्मोत्सव को केक इत्यादि काटकर मनाया करते हैं लेकिन आचार्य हरिओम तिवारी (लकी) ने अपने जन्मदिवस पर धार्मिक कार्य करवा कर क्षेत्र वासियों को हतप्रभ कर दिया जिसकी सभी लोग भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।सुंदरकांड का पाठ सुन कर सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। आचार्य हरिओम तिवारी ने कहा कि में इस फैसले से युवाओं को संदेश देना चाह रहा हूं। की कम से कम साल में एक बार धार्मिक कार्य अवश्य करवाना चाहिए जिससे हमको एक नई ऊर्जा प्राप्त होती है। इस अवसर पर आचार्य हरिओम तिवारी को उनके परिवार में माता पिता और छोटे भाई आशीष तिवारी और उनके सहपाठियों ने भी बड़ी भूमिका अदा निभाई।
संवाददाता सत्य प्रकाश बाजपेई
यूपी आज तक
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना,
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *राजकीय पॉलिटेक्निक में लगा रोजगार का महाकुंभ, 530 युवाओं को मिला जॉब*
पूर्णिया, 3 सितम्बर 26*मध्यस्थता अभियान 3.0 की तैयारी तेज, जिला जज के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों की अहम बैठक*