तमिलनाडु २३ जून २०२६ * सत्ता में आए अभिनेता से राजनेता बने मुख्यमंत्री थलपति विजय ने एक ऐसा बड़ा फैसला लिया है, जिसने सबको चौंका दिया
तमिलनाडु की सियासत में करिश्माई जीत हासिल कर सत्ता में आए अभिनेता से राजनेता बने मुख्यमंत्री थलपति विजय ने एक ऐसा बड़ा फैसला लिया है, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है. सीएम विजय की अगुवाई वाली तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) सरकार ने पूर्ववर्ती एमके स्टालिन की डीएमके (DMK) सरकार के एक बहुत बड़े फैसले को पलट दिया है. सरकार ने मंदिरों के रिसोर्स और फंड से बनने वाले ₹245.85 करोड़ की लागत के 46 प्रोजेक्ट्स की प्रशासनिक मंजूरी को पूरी तरह से रद्द कर दिया है.
हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती (HR&CE) विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, रद्द किए गए प्रोजेक्ट्स में ₹115.77 करोड़ के 29 मैरिज हॉल और ₹130.08 करोड़ के 17 कमर्शियल कॉम्प्लेक्स शामिल थे. टीवीके सरकार ने साफ कर दिया है कि इन 46 प्रोजेक्ट्स पर अभी काम शुरू नहीं हुआ था और मंदिरों को दिवालिया होने या वित्तीय संकट से बचाने के लिए इन्हें रोकना बेहद जरूरी था. अब यह पूरा पैसा राज्य भर के मंदिरों के जीर्णोद्धार, सुरक्षा और भक्तों की सुविधाओं जैसे पवित्र कार्यों में लगाया जाएगा.

More Stories
भागलपुर15जुलाई26*बिहार में 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ।
नई दिल्ली15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….* 👇
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*