मथुरा 23 जून 2026* रजिस्ट्री के बाद भी साधु से मांगी रंगदारी, प्रेमानंद महाराज के अनुयायी को दी धमकी ।*
रिपोर्टर सुशील शर्मा की खास खबर न्यूज़ यूपी आज तक से
वृंदावन। धार्मिक नगरी की यमुना खादर भूमि पर भू-माफिया और जमीन दलाल पूरी तरह हावी हैं।ताजा मामला खादर के खसरा नंबर 50/1 का है। यहाँ रांधेरा गांव के साधु बालकृष्ण दास (ताराचंद) ने अपनी पत्नी पूजा देवी के नाम पर 200 वर्ग गज जमीन की वैधानिक रजिस्ट्री कराई थी।
पीड़ित साधु जब अपनी भूमि पर गौशाला निर्माण के लिए चाहरदीवारी बनवा रहे थे, तभी पड़ोस की शिखा शर्मा और उसके पति ने काम रुकवा दिया। आरोप है कि दंपती ने जमीन को सरकारी बताते हुए निर्माण के बदले ₹5 लाख की रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर काम रोकने और भुगतने की धमकी दी गई।साधु बालकृष्ण दास सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त दंपती ने एक संगठित गिरोह बना रखा है, जो खादर में जमीन खरीदने वालों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करता है। विरोध करने पर आरोपियों ने गुरु महाराज के प्रति भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पीड़ित साधु ने रजिस्ट्री के दस्तावेज सौंपकर जिले के आला अधिकारियों से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए