झांसी 29 नवंबर। झांसी खजुराहो राष्ट्रीय मार्ग का और बढ़ेगा चौड़ीकरण।
झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रमुख अभियंता पीएल चौधरी ने पहाड़ी बांध पर बताया कि राष्ट्रीय मार्ग पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा भारत सरकार परिवहन विभाग द्वारा जो राष्ट्रीय राजमार्ग के नियम है उनके पालन कराने के लिए सर्वे किया जा रहा है। झांसी से खजुराहो तक राष्ट्रीय मार्ग के मध्य सड़क से 140 फुट दूरी तक जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे है। और जिनके पास अनुमति नही है परमिशन नही है उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठान होटल रेस्टोरेंट्स बिना परमिशन के बनाए जाने पर उन लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के नियमानुसार ऐसे व्यवसाय क्षेत्र के सामने वृक्षारोपण फेंसिंग और गड्ढे खोदने की कार्यवाही की जाएगी जिससे कि आवागमन वाहन दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के नियमों का पालन जरूर करें तथा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के लिए इमरजेंसी एंबुलेंस जिसका टोल फ्री नंबर 1033 है। उसका सही समय पर उपयोग करें जिससे लोगों की जान बचाई जा सके तथा जानवरों को भगाने और सड़क की साफ सुरक्षा करने के लिए लगातार कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारत सरकार के नियम अनुसार यात्रियों को छायादार सेट एवं शौचालय आदि का निर्माण कार्य किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग का रेस्टोरेंट्स स्वीकृति के अनुसार बनाने की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान समाजसेवी संतोष गंगेले उनके साथ रहे।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak