झांसी 12 नवंबर।खिलारा स्थित बिजली घर के लिए लगे विद्युत उपकरण तथा चार दीवारी के अंदर बड़ी-बड़ी घास फूस एवं झाड झककड
विद्युत उपकेंद्र भण्डरा के तहत आने वाले ग्राम खिलारा स्थित बिजली घर के लिए लगे विद्युत उपकरण तथा चार दीवारी के अंदर बड़ी-बड़ी घास फूस एवं झाड झककड लगे होने से उसमें विद्युत की निकलने वाली चिंगारी से आग लगने जैसी घटना घट सकती है वही कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रात्रि में विद्युत उपकरणों के पास जहरीले कीड़े भी रैकते रहते है। जिससे क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बिजली घर के आसपास घास फूस की साफ सफाई कराए जाने की मांग की है। वही ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक ग्रामों में बिजली की सप्लाई इस पावर हाउस से की जाती है। लेकिन इस समय रोस्टर के अलावा भी शाम पांच से सात बजे तक अघोषित कटौती होने से क्षेत्रवासी घंटों अंधेरे में रहने को विवस बने हुए है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
कानपुर नगर 22 नवम्बर 26* नाबालिग लड़की को पड़ोसी लड़का बहला फुसलाकर हुआ फरार
चित्रकूट 22 नवम्बर 26*पत्रकारिता की खबर का दिखा असर, पहाड़ी में शुरू हुई जलापूर्ति! ग्रामीणों के चेहरे खिले।
नई दिल्ली 22 नवम्बर 26* टिंडर ऐप पर महिला से दोस्ती कर ₹6.55 लाख की ठगी करने वाला साइबर मास्टरमाइंड गिरफ्तार