झाँसी29जुलाई*किसान कांग्रेस के बैनर तले ग्राम किसानों की ज्वलन्त समस्याओं को लेकर पंचायत लगाई गई
मऊरानीपुर (झांसी)उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के बैनर तले ग्राम कदौरा में किसानों की ज्वलन्त समस्याओं को लेकर पंचायत लगाई गई। जिसमें समस्याओं को लेकर जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि अगर एक पखवाड़े में ज्वलंत समस्याओं का समाधान नही होता तो मऊरानीपुर के ब्लॉक कार्यालय का घेराव किया जायेगा। किसानों ने बताया की गांव की आबादी तीन हजार से अधिक होने के बाद भी कदौरा ग्राम मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। जिसमें गांव के बाहर कच्ची रास्ता होने से तथा नापदानों के लगाकर बहते पानी के लिए नालियों का निर्माण नही होने से सड़क मार्ग दलदल में बदल गया है जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गो, किसानों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है वाहन निकालना तो बहुत दूर की बात है। ग्राम में गौशाला नही बनी होने से 300 छुट्टा जानवर घूम रहे है। जिससे किसान रात, दिन खेतों में खरीफ की फसल की रखवाली कर रहा है। पंचायत में किसानों ने सरकार के विकास की पोल खोलते हुए कहा ने कहा बिजली, रोड, गौशाला निर्माण की समस्याओं से हम लोग कई वर्षो से जूझ रहे है। फिर भी हमारी सुनने वाला कोई नही है गांव में 8 वर्ष पूर्व सरकारी अस्पताल बनाया गया था जो कभी खुलता नही है। जिससे सरकारी अस्पताल भवन शो पीस बनाकर रह गया है। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायन सिंह परिहार ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील नही है। मुख्यमंत्री जी गांव गांव में गौशाला बनवाने का दावा कर रहे है, गड्ढा मुक्त सड़क तथा 18 घंटे बिजली देने की बात कर रहे है लेकिन धरातल पर सब गायब है। किसान मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है किसानों ने हाड़ तोड़ मेहनत कर के खेतों में इस कमरतोड़ महंगाई में खरीफ की फसलें बोई है। लेकिन अन्ना जानवरों के कहर से किसान रात, दिन खेतों की रखवाली कर रहा है। अगर एक पखवाड़े में गौशाला, गांव की जर्जर सड़क का निर्माण नही होता है तो विकास खंड मऊरानीपुर का किसान कांग्रेस घेराव करेगी। किसान पंचायत में संतोष सोनी, परशुराम विश्वकर्मा, सरजू रायकवर, घनश्यामदास, रामस्वरूप सोनी, काशीप्रसाद, बालकिशन, भगवानदास, देव प्रकाश अहिरवार, शंकरलाल प्रमोद सोनी, जितेंद्र कुमार, परमानंद, जोगेंद्र, अजय कुमार, राकेश साहू, राहुल श्रीवास, लक्ष्मन,महेश पाल, शिवचरण, अर्जुन प्रसाद, बालकिशुन, बालचंद्र श्रीवास, जयंत, प्रहलाद साहू, रामप्रसाद साहू, बृजकिशोर, मानवेंद्र श्रीवास, हिरदेश सोनी, हरगोविंदास, जितेंद्र कुमार, बाबूलाल, घनश्यामदास पाल, दिनेश बादल, हरदयाल अहिरवार, हरगोविंद अहिरवार, मुन्नालाल कुशवाहा, दीनदयाल, प्यारेलाल बेधड़क, किशोरीलाल यादव आदि उपस्थित रहे।
More Stories
सुल्तानपुर 8 अक्टूबर 26*कमला यादव ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन, इसौली में सियासी हलचल*
बांदा8 अक्टूबर 26*ऐतिहासिक नवदुर्गा महोत्सव की तैयारियां तेज:, डीएम को सौंपा 16 सूत्रीय ज्ञापन,
बांदा 8 अक्टूबर 26*चिल्ला में पीस कमेटी की बैठक,नई जगह मूर्ति स्थापना से पहले लेनी होगी अनुमति*