झाँसी23अगस्त*देर रात मालगाड़ी की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।
झांसी 23 । बरुआसागर से निवाड़ी रेल्वे स्टेशन के मध्य मालगाड़ी की चपेट में आया 19 वर्षीय युवक की अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन के इंजन में फस जाने से सोमवार की रात्रि में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम कोलोतरा थाना निवाड़ी मध्य प्रदेश निवासी अजय पुत्र मनीराम प्रजापति मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में कैसे आ गया यह कोई नही बता पाया। ट्रेन के इंजन में युवक का सिर फस जाने से मालगाड़ी घसीटते हुए उसे मऊरानीपुर रेल्वे स्टेशन तक ले जा पहुंची। तब कही जाकर मऊरानीपुर स्टेशन पर तैनात आरपीएफ पुलिस ने ट्रेन के इंजन के सहारे लटक रहे युवक को मृतक हालत में बाहर निकाल कर उसकी जामातलाशी लेकर शिनाख्त करते हुए विधिक कार्यवाही की। मृतक जिस स्थिति में मालगाड़ी के इंजन पर लटका हुआ था वह बहुत ही डरावना एवं वीभत्स दृश्य देखा गया।
संवाददाता। सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक।

More Stories
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां
जयपुर२४ जून २०२६ * राजस्थान में मानसून एंट्री पर IMD अपडेट, जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के मिले संकेत