झाँसी23अगस्त*ग्राम बरुआमाफ में चल रही श्रीमद्भागवत पुराण की कथा।
झांसी 23 अगस्त। ग्राम बरुआमाफ में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत पुराण के वक्ता रोहित कृष्ण शास्त्री ने तृतीय दिवस की कथा का वाचक करते हुए कहा कि गाय, गंगा, गीता, ब्राह्मण सदा पूजनीय होते है। इसलिए हम सभी को सनातन धर्म को बचाए रखने तथा उसे हमेशा आगे बढ़ाये रखने की जिम्मेदारी को हमेशा बढ़ चढ़ कर निभानी होती है तभी धर्म के साथ मनुष्य के कर्म आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान जिस घर परिवार में हमेशा होता है वह घर सदा धन्य धान से भरा रहता है। पुराण की आरती यजमान खरगी बाई सीताराम कुशवाहा ने उतारी। कथा में वेदपाठी आचार्य शीतल प्रसाद शास्त्री धायपुरा, उपाचार्य पंडित राजेश तिवारी, बाध यंत्रों पर उमेश शुक्ला, प्रदीप, चिंटू नायक, नरेंद्र कौशिक संगत दे रहे है। इस दौरान दयाराम कुशवाहा, लखनलाल, लक्ष्मी प्रसाद, बिहारीलाल, हरीओम, बाबूलाल, रघुबीर, संतोष कुशवाहा, कडोरे कुशवाहा, राजू कुशवाहा, दयाराम, रामकुमार, शिवदयाल कुशवाहा, आशाराम आर्य, पंचमलाल अहिरवार मौजूद रहे।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*