जोधपुर19नवम्बर*IPS पुखराज माथुर की स्मृति में सड़क मार्ग का लोकार्पण आज संपन्न हुआ I
——————————-‐–
DG जैल श्री भूपेंद्र कुमार डक ने आज सुबह 10 बजे पांचवी रोड से सत्संग भवन तक IPS पुखराज माथुर के नाम से सड़क मार्ग का लोकार्पण किया I इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री ए. के माथुर, राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस विनित माथुर, जस्टिस कुलदीप माथुर, जस्टिस पी.एस. भाटी, डा. अरविंद माथुर, सेवानिवृत्त एस. पी. डी.के. माथुर, नव शिक्षा समाज के अध्यक्ष गिरीश माथुर, पूर्व पार्षद सीमा माथुर, अशोक माथुर, अशोक शर्मा, राहुल गुप्ता के अलावा डी सी पी विनीत बंसल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनीता, डी सी पी यादव, गिरवर लाल माथुर, शरण बिहारी,सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
सभी अतिथियों ने स्व. पुखराज माथुर की जीवनी की और उनकी प्रशासनिक कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह नामकरण भावी पीढियों को स्मरण कराता रहेगा कि पुखराज जी द्वारा किए गए महान कार्यों के पीछे उनकी कड़ी मेहनत ,लगन और इंटेलिजेंस थी.
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 2 अक्टूबर 26*यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं प्रदेश अध्यक्ष
लखनऊ 2 अक्टूबर 26*कल 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति का मिलेगा लाभ लाभ
हल्द्वानी 2 अक्टूबर 26*गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश, सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि