जोधपुर08अप्रैल*श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत जोधपुर कार्यसमिति की अत्यावश्यक बैठक सम्पन्न हुई
आज दिनांक 9.4.2022 को श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत जोधपुर कार्यसमिति की अत्यावश्यक बैठक संरक्षक सत्यनारायण कुलरिया एवं अध्यक्ष एडवोकेट श्री रामसुख शर्मा की अध्यक्षता में श्री विश्वकर्मा पब्लिक सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर जोधपुर हुई। जिसमें प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई। जिसमें त्रैवार्षिक चुनाव कार्यवाहक अध्यक्ष सत्यनारायण कुलरिया द्वारा गठित चुनाव कमेटी एवं चुनाव अधिकारी श्री श्रवणकुमार जांगिड़ द्वारा सम्पन्न करवा कर दिनांक 6 फरवरी 2022 को श्री विश्वकर्मा मन्दिर बाईजी तालाब में शपथ दिलवाई गयी। चुनाव अधिकारी ने श्री जांगिड़ पंचायत जोधपुर के विधानानुसार प्रक्रिया अपना कर जोधपुर शहर के जांगिड़ समाज को 29 वार्डों में विभक्त कर वार्ड अनुसार चुनाव करवाये। 29 वार्ड प्रतिनिधियों ने श्री पंचायत के 6 पदाधिकारियो का चुनाव किया।
चुनाव में रामसुख शर्मा अध्यक्ष, नरेन्द्र कुमार सिलक वरिष्ठोपाध्यक्ष,गोविन्दराम पाटवा उपाध्यक्ष, शंकर लाल सिलक मंत्री, गजेन्द्र बरड़वा सहमंत्री व ज्ञानदेव आसदेव कोषाध्यक्ष चुने गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी श्रवण कुमार जांगिड़ ने श्री पंचायत के पूर्वाध्यक्ष श्री सत्यनारायण कुलरिया व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शास्त्री नगर पंचायत भवन में साफा पहनाकर स्वागत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लिए यह घोषणा की गई कि आज के बाद समाज की कोई रसीद बुक नहीं होगी व सभी लेनदेन श्री पंचायत की सम्पतियों का किराया, चंदा, अनुदान, सहयोग राशि, भेट व बक्शीस आदि क्यू आर कोड, ऑन लाइन या चेक आदि से श्री जांगिड़ पंचायत के स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के खाते द्वारा ली जाएगी।
अध्यक्ष राम सुख शर्मा

More Stories
जयपुर29जून26*रेशु गुप्ता केस यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंची ‘न्याय की गुहार
नई दिल्ली29जून26*गर्मी की मार से तेजी से पिघल रहा अमरनाथ शिवलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन में बढ़ी चिंता_*
कानपुर29जून26*कानपुर पुलिस कमिश्नर आवास के पास गोलीकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।