जालौन16मार्च*स्वास्थ्य केंद्र बाबई में स्वास्थ्य व्यवस्था हुई धड़ाम*
*अस्पताल में सुबह ग्यारह बजे आते है मरीजों के भगवान*
*बाबई स्वास्थ्य केंद्र की हकीकत,स्वास्थ्य सेवाएं आईसीयू में*
*डॉक्टर अस्पताल में ड्यूटी की बजाय आवास में फरमाते है आराम*
*सीएमओ साहब मेहरबान तो अस्पताल के डॉक्टर पहलवान*
*सीएमओ से शिकायत करने के बाद खेला जाता है जांच का खेल*
*उत्तरप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं है आधुनिक सेवाओं से लैस कई सुविधाएं है लेकिन आज उसी उत्तरप्रदेश की असल तस्वीर आपको दिखाते है जहां मरीज अस्पताल की चौखट में दम तोड रहा है और स्वास्थ्य सेवाएं आईसीयू में*
*ज्ञात हो कि बीते कई दिनों से सुर्खियों में बने रहने वाला जनपद जालौन के अंतर्गत चुर्खी से महज छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित बाबई स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टरों की फौज सुबह आठ बजे अस्पताल खुलने के बावजूद भी ग्यारह बजे ड्यूटी पर आते है जिसकी पड़ताल कई बार स्थानीय पत्रकारों ने करते हुए खबर प्रकाशित करने के साथ साथ जिले में बैठे जिल्लेइलाही सीएमओ साहब से भी की लेकिन सीएमओ ठंड में गर्म एसी से बाहर निकलने की जरूरत ही नही समझते फिलहाल हर महीने की एक तारीख को झम्म से गिरती है खाते मे पगार तो क्या करना बाहर निकलकर फिलहाल अस्पताल में कभी डॉक्टर नहीं मिलते तो कभी मरीजों को दवाइयां नही मिलती तो कभी मरीजों को इलाज नहीं मिलता खैर गजब है गुरु क्यों दोगे आप ध्यान जब जमकर फरमाने को मिल रहा है आराम तो मौज काटो साहब इसी के लिए ही सरकार ने भेजा है आपको जिला जालौन*
*सियासत के शीर्ष पर बैठकर इतराने वालो महल के दरवाजे से कभी झांक कर देखो,सरकारी अभिलेखों में दीदे गड़ाने वालों कभी सरकारी योजनाओं की हकीकत देखो।देखो इंसान की जान उसकी सांसें कितनी सस्ती कर दी गई।सफेद रंग के वाहनों को हरी झंडी दिखाने भर से रामराज्य नही आने वाला नाथ फिलहाल स्वास्थ्य सेवाओं का क्या हाल है देखो इन तस्वीरों में फिलहाल आधुनिकता का ढोल पीटने वालों ने सूबे को जन्नत बना दिया है।*
*सियासत दानों के लिए तुम लोग हो कौन सांस लेते हुए वोट जिनकी जरूरत पड़ती है चुनावों में,क्यों दिया जाए ध्यान तुम पर समझे साहब पर बड़ा काम है इन दिनों देखते नही क्या चौक चौराहों का रंग बदलवाया है,जगह जगह नाम बदलवाए है,इंसान से लेकर भगवान तक की जाति की अनंत खोज की है,अली बजरंगबली के बीच का भेद समझाया है कितना काम कर रही है हमारी सरकार और तुम लोगो को अपनी जान की पड़ी है वहां मुल्क की तस्वीर बदलने में व्यस्त है साहब,रामराज्य लाने की जद्दोजहद चल रही है,बंबइया कलाकारों से गुलजार कर दिया गया अयोध्या,दीपों से जगमग है सरयू के घाट मैया और तुम लोग साहेब से चंद सांसों का सवाल पूछते हो।मुल्क का मुस्तकबिल लिखा जा रहा है तब तक ऐसे ही चलाओ काम क्योंकि जल्द ही होगा रामराज्य वाला अपना हिंदुस्तान बोलिए रामराज्य वाली सरकार की जय।*
*✍️✍️ यूपी आजतक से जिला ब्यूरो मोहित शर्मा की रिपोर्ट*✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️ ✍️✍️

More Stories
सुल्तानपुर11मई26*सुलतानपुर में 24 घंटे में 4 बड़ी वारदातें: छात्र ने की आत्महत्या, सड़क हादसों में 2 की मौत*
प्रयागराज11मई26*इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस पर टिप्पणी की*
कानपुर नगर11मई26*यूपी रोडवेज बसों में चल रही ड्राइवर कण्डक्टरों की दबंगई