जयपुर27जुलाई23*माहेश्वरी पब्लिक स्कूल अजमेर रोड में अलंकरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया
अलंकरण समारोह दिनांक 26 जुलाई 2023 को माहेश्वरी पब्लिक स्कूल अजमेर रोड में अलंकरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीया मुख्य अतिथि डॉ. शालिनी तोमर गर्सा, कोषाध्यक्ष सी.ए श्री अनिल कुमार सारड़ा, मानद् सचिव श्रीमान श्यामसुंदर तोतला, कार्यकारिणी के सम्माननीय पदाधिकारीगण, प्राचार्या श्रीमती दलजीत कौर एवं उप प्राचार्य श्री पवन माहेश्वरी आदि महानुभावों के द्वारा सभागार में शिक्षार्थियों का अभिनंदन करते हुए विद्यालय के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का व कर्तव्यों के निर्वाहन हेतु प्रत्येक सदन, सांस्कृतिक,खेल आदि पदों के कार्यभार की जिम्मेदारी के लिए कप्तान, उपकप्तान के अलंकरणों से विभूषित किया गया। हेड गर्ल पद पर जैसिका बारवाल व हेड बॉय के लिए मन शर्मा को पदासीन करते हुई संपूर्ण विद्यालय की सह-शैक्षणिक गतिविधियों की देखरेख व जीवन में पूर्ण निष्ठा के साथ कर्तव्यपरायणता के बोध हेतु उपर्युक्त पदभार की जिम्मेदारी सौंपी गईं।

More Stories
सहारनपुर 29अगस्त 26राष्ट्रीय खेल दिवस पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित…
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त 26 *पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आज लगेगा मेगा रोजगार मेला*
मथुरा 29 अगस्त 26* 04 अभियुक्त को चोरी से सम्बन्धित नगद रुपये अवैध हथियार जाली दस्तावेज एवं गाड़ी के साथ गिरफ्तार।