जयपुर1अगस्त26*होटल इंडस्ट्री की बड़ी बैठक | GST रेंटल इनपुट टैक्स क्रेडिट की मांग | AHPWI सेमिनार संपन्न
जयपुर के अजमेर रोड स्थित द पैलेस होटल में एसोसिएशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल वेलफेयर इंडिया (AHPWI) द्वारा एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के जूरी सदस्य मिहिर सरकार, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चंदेल, राजस्थान प्रदेश सचिव अशोक कनोजिया सहित होटल इंडस्ट्री के सैकड़ों डायरेक्टर, जीएम और अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सेमिनार को संबोधित करते हुए मिहिर सरकार ने कहा कि होटल उद्योग के हित में भारत सरकार द्वारा रेंटल पर लागू GST के संबंध में इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ दिया जाना चाहिए, जिससे होटल उद्योग और रेंटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को राहत मिल सके।
उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर संगठन राजस्थान सरकार सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटन मंत्रियों और संबंधित विभागों को ज्ञापन भेजेगा। यदि सरकार इस पर सकारात्मक निर्णय लेती है तो होटल उद्योग को नई गति मिलेगी और पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।
प्रदेश सचिव अशोक कनोजिया ने कहा कि होटल उद्योग सरकार के साथ मिलकर पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार है।
कैमरामैन/रिपोर्ट:
ब्रजेश पाठक, यूपीआजतक, जयपुर।
हैशटैग:
#Jaipur #AHPWI #HotelIndustry #GST #Hospitality #Rajasthan #Tourism #UPAajTak #BreakingNews #BrajeshPathak

More Stories
अयोध्या2अगस्त26*आखिर पत्रकारों के साथ ये खाकी की बर्बरता कब समाप्त होगी।
बांदा 2 अगस्त26*मित्रता दिवस पर बाँदा रोटी बैंक ने निभाई दोस्ती की मिसाल*
बाँदा 2 अगस्त 26शादी के इरादे से मंदिर पहुंचे प्रेमी युगल ने खाया जहर हुई मौत*