*’जयपुर02मई25 हैंड हाॅल्डर्स डे’ पर सहयोगी कर्मचारियों का सम्मान*
एमपीएस इंटरनेशनल में ‘ हैंड हाॅल्डर्स डे’ के महत्वपूर्ण अवसर पर विद्यालय में कार्यरत सभी सहयोगी कर्मचारियों का सम्मान किया गया। समस्त विद्यालय परिवार ने उनकी विद्यालय के कार्यों के प्रति निष्ठा एवं तत्परता के लिए धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय के सुचारू संचालन में सहयोगियों की महत्वपूर्ण व सकारात्मक भूमिका के प्रति आभार प्रकट करते हुए प्राचार्या श्रीमती मंजू शर्मा ने उनके साथ ही लंच किया । विद्यालय सचिव श्री दीपक जी सारड़ा व एम.एम.सी. मेंबर श्रीमती प्रीति माहेश्वरी ने सभी को उपहार देते हुए उनकी सहयोगात्मक प्रवृत्ति की सराहना की।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।
कानपुर नगर13अगस्त26*पतारा गांव में प्रेग्नेंट दलित युवती की हत्या, गांव किनारे मिला शव*
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।