मथुरा 02मई25*कोसीकलां पुलिस द्वारा एक अन्तर्राजीय शराब तस्कर गिरफ्तार
200 पौआ अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का व तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्कूटी बरामद*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा* द्वारा अपराध/अपराधियों की रोकथाम एवं शराब की तस्करी करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी छाता के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोसीकलां के नेतृत्व में थाना कोसीकलां पुलिस टीम व निरीक्षक आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 01.05.2025 को समय करीब 13.25 बजे श्री महाराजा अग्रसेन वाटिका के सामने थाना कोसीकलां मथुरा से एक अन्तर्राजीय शराब तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त से हुयी बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता–*
दानवीर पुत्र उदयवीर निवासी बेडा पट्टी होडल थाना होडल
जिला पलवल ( हरियाणा ) उम्र करीब 28 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरण–*
1. 200 पौव्वा अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का मस्ताना ब्राण्ड ।
2. एक स्कूटी होन्डा एक्टिवा 125 रजि0नं0 HR50K8911
*आपराधिक इतिहास–*
1. मु0अ0सं0 299/2025 धारा 60(1)/63/72 आबकारी अधि0
थाना कोसीकलां मथुरा ।
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय–*
श्री महाराजा अग्रसेन वाटिका के सामने थाना कोसीकलां मथुरा,
दिनांक 01.05.2025 समय 13.25 बजे ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम–*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अरविन्द कुमार निर्वाल थाना कोसीकलां मथुरा ।
2. आबकारी निरीक्षक सुश्री अंजली शर्मा क्षेत्र 02 मथुरा मय आबकारी टीम।
3. उ0नि0 श्री मनमोहन शर्मा थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।
4. है0का0 816 जयपाल सिंह थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।

More Stories
नई दिल्ली25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
मथुरा24जून26*जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट की घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार