April 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर02मई25 बाल संसद का गठन किया गया

भागलपुर02मई25 बाल संसद का गठन किया गया

भागलपुर02मई25 बाल संसद का गठन किया गया

बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजक

आज दिनांक 02 मई 2025 को सबौर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बहादुरपुर भागलपुर डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया प्लान इंडिया स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत बाल संसद का गठन मतदान के द्वारा किया गया, चुने हुए बाल सांसदों को प्रधानाचार्य कृष्ण रंजन के द्वारा शपथ दिलाया गया साथ ही नवनिर्वाचित मंत्रियों को अपने अपने कर्तव्यों के बारे में समझाया गया ,इस अवसर पर डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया प्लान इंडिया के जिला लीड शंभू कुमार सिंह ने कहा कि रैकिट के सहयोग से हाइजीन एजुकेशन कार्यक्रम विद्यालयों में चलाया जा रहा है कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल्यावस्था से ही बच्चों में स्वच्छता के महत्व को बताते हुए उन्हें स्वच्छ आदतों को अपनाने हेतु जानकारी प्रदान करना एवं स्वच्छ गुणों का विकास करना है। इस कार्यक्रम में बाल सांसदों का बहुत बड़ा योगदान रहता है,बाल संसद के माध्यम से विद्यालयों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति स्वच्छता एवं सामाजिक दायित्व निर्वहन की प्रति जागरूकता सुनिश्चित की जा सकती है,बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास एवं कुशल नागरिक बनने में सहायता की जा सकती है,नवनिर्वाचित मंत्रियों में प्रधानमंत्री- सावन कुमार,उपप्रधानमंत्री- राधिकाकुमारी ,स्वास्थ्य मंत्री- आयुष कुमार उप स्वास्थ्य मंत्री, राधा कुमारी शिक्षा मंत्री अनामिका कुमारी उप शिक्षा मंत्री सिद्धांत कुमार जल एवं कृषि मंत्री अभिनंदन कुमार अप जल एवं कृषि मंत्री स्वीटी भारती पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री दीक्षा कुमारी अप पुस्तकालय एवं शिक्षा मंत्री प्रीतम कुमार संस्कृति एवं खेल मंत्री साक्षी कुमारी अप संस्कृति एवं खेल मंत्री आदित्य कुमार आपदा मंत्री प्रेमसागर उप आपदा मंत्री भारती कुमारी का चयन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक शिक्षक अर्चना पाल ,अंशु कुमारी, संगीता भारती, रेणु कुमारी, सविता सिन्हा एवं विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में सहयोग विद्यालय समन्वयक चंद्रकांत भारती ने किया।

Taza Khabar