सहारनपुर 4 अक्टूबर 26*चार बच्चों की मां और तीन बच्चों के पिता ने रचा खूनी षड्यंत्र:
तबस्सुम और शाहरुख ने दूध में चार गोलियां मिला राकिब को उतारा मौत के घाट, ‘स्वाभाविक मौत’ का नाटक बेनकाब!
सहारनपुर:*इश्क जब सनक बन जाए तो रिश्तों का कत्ल लाजमी हो जाता है। सहारनपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चार बच्चों की मां तबस्सुम और तीन बच्चों के पिता शाहरुख के बीच चल रहे अवैध संबंधों की बलि एक बेगुनाह पति चढ़ गया। जिस रिश्ते को रिश्तेदारों की आवाजाही का पर्दा पहनाया गया था, उसकी आड़ में पिछले डेढ़ साल से साजिश का खौफनाक खेल खेला जा रहा था।
रिश्तेदारी की आड़ में ‘सेंध’ और विरोध का अंजाम
सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र (हमजागढ़) का रहने वाला शाहरुख बेधड़क तबस्सुम के मायके और ससुराल आता-जाता था। जब राकिब को पत्नी और शाहरुख के इस नाजायज रिश्ते की भनक लगी, तो उसने कड़ा विरोध जताया। बस, यही विरोध उसकी मौत का फरमान बन गया। दोनों प्रेमियों की राह में राकिब सबसे बड़ा कांटा बन चुका था।
दूध में घुला ‘मौत का जहर’
8 सितंबर की रात परिवार के सदस्य दवा लेने गए थे और भनवाड़ा रुक गए। घर खाली देख तबस्सुम और शाहरुख ने नापाक मंसूबों को अंजाम दिया। राकिब को पीने के लिए दूध दिया गया, जिसमें चार नशीली/नींद की गोलियां मिला दी गई थीं।
’कुदरती मौत’ का नाटक बेनकाब
दूध पीते ही राकिब गहरी नींद में चला गया और तड़प-तड़पकर उसकी सांसें थम गईं। कत्ल के बाद दोनों ने इसे ‘स्वाभाविक मौत’ साबित करने का नाटक रचा और परिवार को राकिब की तबीयत खराब होने की झूठी कहानी सुनाई। हालांकि, जुर्म ज्यादा दिन छुप न सका और इस खौफनाक वारदात के सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
More Stories
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*सर्व समाज की पार्टी है राष्ट्रीय लोकदल,–इमरान हैदर रिजवी*
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*आराधना मिश्रा मोना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में तेजी से दिखाई पड़ रहा बदलाव*
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26**उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ*