गोवा 22 दिसम्बर 25*Goa Zilla Panchayat Election Results 2025:*
बीजेपी ने 30 सीटें जीती,
कांग्रेस 8 पर सिमटी, इंडी गठबंधन को महाराष्ट्र के बाद गोवा में भी करारी हार का सामना करना पड़ा
गोवा जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है।
बीजेपी ने 50 में से 30 सीटें जीती हैं और कांग्रेस महज 8 सीटों पर ही सिमट गई है। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों को भी 5 सीटें मिली हैं।
बीजेपी ने 50 में से 30 सीटें जीती हैं। वहां कांग्रेस 8 सीटों पर सिमटकर रह गई है। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 5 सीटें, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) ने दो सीटें, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP)
आम आदमी पार्टी (AAP) और रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी (RGP) ने एक-एक सीट जीती है।
बता दें कि BJP ने MGP के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस ने GFP के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। इन चुनावों को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों से जनता के दिल की टोह मिली है।
वहीं केजरीवाल इसे सेमी फाइनल चुनाव कह रहे थे 1 सीट मिली।
More Stories
बांदा 2 नवम्बर 26*ओमप्रकाश राजभर का बड़ा सियासी हमला, अखिलेश यादव से पूछा PDA का मतलब!
बांदा 2 नवंबर 26*जमालपुर में सार्वजनिक रास्ते पर पक्का निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई रोक की गुहार*
बांदा 2 नवंबर26*थाना चिल्ला पुलिस द्वारा मंदिरों के घंटे चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 12 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार ।