प्रयागराज 22दिसम्बर 25*सर्राफा कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर सोने चांदी से भरा बैग लेकर फरार
करछना, प्रयागराज। कारोबारी को गोली मारी लाखों के गहने लूट करछना के घोड़ेडीह गांव के पास वारदात पेट और पैर में लगी गोली
भीरपुर भिटरिया थाना करछना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक आभूषण कारोबारी को गोली मारकर लूट लिया यह घटना घोड़ेडीह गांव के पास हुई जहां बदमाशों ने कारोबारी चंदन सोनी को निशाना बनाया उन्हें पेट और पैर में गोली लगी है जिसके बाद बदमाश आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गए चंदन सोनी जो राधेश्याम सोनी के पुत्र हैं भीरपुर में आभूषण का कारोबार करते हैं घटना उस समय हुई जब वह शाम करीब 7:30 बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोका और गोली मार दी चंदन को पेट और पैर में गोली लगी है वारदात कोअंजाम देने के बाद हमलावर उसके पास से आभूषणों से भरा बैग छीन कर भाग गए घायल कारोबारी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*