गोंडा 02 फरवरी *कर्नलगंज के विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया की तवियत खराब* (मेदांता हॉस्पिटल में कराये गए भर्ती)
कर्नलगंज,गोण्डा । विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया की तवियत खराब होने पर उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहाँ डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय प्रताप सिंह ‘लल्ला भैया’ के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलने पर उनका हाल चाल जानने के लिये सपा नेता संतोष तिवारी व पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने मेदांता हॉस्पिटल पहुँचकर उनका हाल जाना। इस दौरान दोनों नेताओं ने विधायक लल्ला भैया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा परिवार का मनोबल बढ़ाया। सोशल मीडिया के माध्यम से लल्ला भैया के तवियत खराब होने की सूचना मिलने पर उनके समर्थकों समेत सभी क्षेत्रवासियों द्वारा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित*
कौशाम्बी 29 मार्च 26*राष्ट्रीय राजमार्ग अझुवा बना अस्थायी बस अड्डा,हादसों को दे रहा खुला न्योता*
कौशाम्बी 29 मार्च 26*मनौरी बाजार में सोमवार को होगा पांचवा श्री खाटू श्याम का भव्य संकीर्तन व विशाल भंडारा*