खंडवा 17 फ़रवरी 26*_खंडवा में मुस्लिम किन्नर ने अपनाया सनातन धर्म, शुद्धीकरण के बाद बनीं ‘सीता’, बोलीं- शेष जीवन महादेव की शरण में_*
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में किन्नर गुरु ने घर वापसी की। मुस्लिम समाज की किन्नर ने सनातन धर्म अपना लिया। इस दौरान कहा कि सनातन धर्म में हर व्यक्ति को सम्मान मिलता है। उनका इस धर्म के प्रति विश्वास पहले से ही था, लेकिन अब औपचारिक रूप से खुद को महादेव की शरण में समर्पित कर दिया है। सनातन धर्म जोड़ने की परंपरा का प्रतीक है। मैं चाहती हूं कि शेष जीवन सनातन धर्म और समाजसेवा में बीते।सोमवार को महादेवगढ़ मंदिर में किन्नर गुरु शकील अहमद उर्फ सितारा की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सनातन धर्म में घर वापसी कराई गई। इसके बाद उन्हें सितारा से सीता नाम दिया गया। इस मौके पर किन्नर समाज ने ढोल-ढमाकों के साथ झूमते-गाते हुए अपने गुरु का सम्मान किया। घर वापसी कार्यक्रम महामंडलेश्वर सखी सौम्या देवी के नेतृत्व में हुआ।मंदिर परिसर में पंडितों की उपस्थिति में गंगाजल और गोमूत्र से शुद्धीकरण स्नान कराया गया। इसके बाद हवन-पूजन और विशेष आरती का आयोजन हुआ। सीता ने कहा कि उन्होंने महाशिवरात्रि के दिन ही यह संकल्प लिया था कि अब वह महादेव की शरण में ही जीवन व्यतीत करेंगी।

More Stories
जींद हरियाणा17जुलाई26* देश को मिली पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
गोरखपुर17जुलाई26*सदर एसडीएम बने ज्ञान प्रताप सिंह, डीएम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी*
गोरखपुर17जुलाई26*सत्य प्रकाश गुप्ता ने सदर तहसीलदार का पदभार संभाला, प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा लाभ*