कौशाम्बी7अगस्त24*सिविल सेवा में इतिहास की उपयोगिता विषय पर एक व्याख्यान आयोजित*
*भरवारी कौशाम्बी* भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी में इतिहास विभाग द्वारा सिविल सेवा में इतिहास की उपयोगिता विषय पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में कौशांबी के मुख्य ट्रेजरी अधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को सिविल सेवा में इतिहास की भूमिका पर विस्तार से व्याख्यान देते हुए सिविल सेवा में उत्तर लिखते समय कौन-कौन सी सावधानियां विद्यार्थियों को बरतनी चाहिए, बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रबोध श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को सिविल सेवा की तैयारी करने और महाविद्यालय के शिक्षकों का मार्गदर्शन लेने और साथ ही भविष्य में सिविल सेवा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अतिथि व्याख्यान कराने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन डा. मोहम्मद आदिल ने किया। इस अवसर पर डा.सी.पी.श्रीवास्तव, डा. राहुल राय,डा. अरुण कुमार सिंह,डा. धर्मेंद्र अग्रहरी आदि शिक्षक मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली18मई26*कॉमरेड सी पी जॉन बने केरल विधानसभा में परिवहन मंत्री
गाजियाबाद18मई26*अमेरिका से B.Tech (कंप्यूटर साइंस) और B.Sc (ऑनर्स) गोल्ड मेडल जीतकर अपने परिवार का मान बढ़ाया*
लखनऊ18मई26*उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा,