कौशाम्बी28सितम्बर23*डीएम कमिश्नर से अपने को कम नहीं समझता लेखपाल*
*पट्टे की मिली जमीन पर लेखपाल नही करने दे रहा निर्माण*
*कौशाम्बी* भूमि गरीब व्यक्ति को तत्कालीन उप जिला अधिकारी की सिफारिश पर 30 साल पहले पट्टे की जमीन मिली थी लेकिन सरकार से मिले जमीन पर गरीब व्यक्ति निर्माण नहीं कर पा रहा है इस जमीन के निर्माण में लेखपाल ही बाधक बन गया है वह पट्टे की जमीन पर निर्माण के बदले में मोटी रकम की उम्मीद लगाए बैठा है जिससे वह बाधक बनाकर गरीब को परेशान कर रहा है अधिकारियों की चौखट में फरियाद लगाते लगाते पीड़ित परेशान है। जब भी निर्माण काम शुरू कराता है लेखपाल आकर निर्माण कार्य रोकने की हिदायत देकर चला जाता है।
जानकारी के मुताबिक सिराथू तहसील के सुखऊ का पूरा निवासी चंद्रिका पटेल पुत्र शिवशंकर को वर्ष 1993 में 100 वर्ग फुट का पट्टा मिला था जिस पर उसने उस समय पीछे से एक कमरा बनाकर आगे की जमीन को खाली छोड़ दिया था और रहने लगा कि जब पैसा होगा तो पुनः घर का निर्माण कराएगा । खाली पड़ी जमीन पर गांव के बलराम ने पहले बांस बल्ली रखना शुरू किया की बाद में हटा लेगा। लेकिन काफी दिन न हटाने के बाद उसने पट्टे में मिली खाली जमीन पर नीयत बदलते हुए कब्जा करना शुरू दिया जिससे गरीब पट्टा धारक की समस्या उठ खड़ी हुई । एक साल से लगातार अधिकारियों की चौखट लगाने के बाद रास्ता नजर आया तो अब लेखपाल अडंगा लगा रहा है। जैसे ही मकान निर्माण शुरू होता है लेखपाल कोई न कोई बहाना बताकर काम रुकवा देता है। जिससे पीड़ित परेशान हो कर पुनः अधिकारियों का चक्कर लगा रहा है। यह लेखपाल अपने को डीएम कमिश्नर से कम नहीं समझता है लेकिन डीएम कमिश्नर समझने वाले इस लेखपाल पर वर्षो बीत जाने के बाद शासन प्रशासन कार्यवाही करने का साहस नहीं कर पा रहा है जिससे योगी सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*