कौशाम्बी28मई26*पूरे कुनबे पर लाठी डंडा धारदार हथियार से दबंगों ने किया हमला 4 लहूलुहान*
*हमलावरों को कुर्सी और घायलों को पुलिस ने भेजा हवालात*
*मंझनपुर कोतवाली में नेताओं के दबाव में निष्पक्ष कार्यवाही नहीं कर पा रही पुलिस*
*कौशांबी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भेलखा गांव में बुधवार की सुबह सविता देवी पत्नी बीरबल के घर पर महेश गोरेलाल सहित आधा दर्जन से अधिक हमलावर लाठी डंडा और धारदार हथियार लेकर गाली गलौज करते हुए पहुंच गए महिला सविता उसके पति बीरबल और महिला की सास ननंद मालती देवी को लाठी डंडे और धारदार हथियार से बेरहमी से मारा पीटा गया है जिससे कई लोगों के सिर फट गए और कई लोगों को गंभीर चोटे आई हैं आधा घंटे से अधिक समय तक महिला के घर में दबंगों ने जमकर तांडव मचाया महिलाओं को जमीन पर पटक पटक कर बेरहमी से मारा गया जिससे कई लोगों के सिर फट गया और कई लोगों के शरीर में गंभीर चोटे आई हैं मामले की सूचना लेकर घायल महिला और उसके पति सहित सभी लोग मंझनपुर कोतवाली पहुंचे लेकिन महिलाओं की तहरीर पर मुकदमा लिखकर उनका मेडिकल कराना और आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय कोतवाली पुलिस ने घायल लोगों को ही हवालात में डाल दिया है वहीं हमला करने वाले दबंग भी कोतवाली पहुंच गए जहां नेताओं के दबाव में हमलावरों को कुर्सी में सम्मान दिया गया है
*

More Stories
मथुरा 28 मई 26 *महानिदेशक पी.ए.सी. द्वारा जनपद मथुरा का भ्रमण*
मथुरा 28 मई 26*थाना महावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध छुरा के साथ किया गिरफ्तार ।*
मथुरा28मई26 *महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने पर सीओ सदर द्वारा दी गई बाइट*