कौशाम्बी26जनवरी*सड़क हादसे में एक भाई की मौत दूसरा गंभीर घायल*
*दावत खाकर बाइक से घर लौट रहे दो सगे भाई डीजे ट्राली से टकराए*
*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र के साझिया के पास बाइक सवार दो सगे भाई डीजे ट्रॉली से टकरा गए है हादसे में बाइक सवार दोनो घायल हो गए घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक की मौत हो गई है और एक जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है घटना बुधवार की रात्रि 9:00 बजे के आसपास की है
घटनाक्रम के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के नया तालाब सैयद सरावा गांव निवासी फूलचंद यादव के दो बेटे सुनील यादव और अभय राज यादव बुधवार की शाम बाइक से दावत खाने समसपुर गांव गए थे दावत खाने के बाद दोनों भाई सुनील यादव अपने छोटे भाई अभय राज यादव के साथ बाइक से वापस अपने गांव नया तालाब सैयद सरावा लौट रहे थे जैसे ही बाइक सवार दोनों भाई सझिया के पास पहुंचे कि डीजे ट्राली से टकरा गए हैं टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े आसपास लोगों को हादसे की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना पाने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा लेकिन हादसे में गंभीर चोट लग जाने के कारण सुनील कुमार यादव उम्र लगभग 25 वर्ष की मौत हो गई है जानकारी मिलते ही परिवार रिस्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए हैं मौके पर कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसे में घायल अभय राज यादव की हालत नाजुक बताई जाती है।
More Stories
भागलपुर 15 अक्टूबर 26*कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC का चुनाव प्रचार चरम सीमा पर,
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *कोशी स्नातक चुनाव 2026: पूर्णिया में माइक्रो प्रेक्षकों का द्वितीय प्रशिक्षण
पूर्णिया बिहार15अक्टूबर26* विश्व हाथ धुलाई दिवस पर बनमनखी के स्कूलों में चला स्वच्छता का पाठ