कौशाम्बी24मई26*आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ब्लाक अध्यक्ष और मण्डल अध्यक्षों को सौंपी मतदाता सूची!*
*कौशाम्बी।* नगर पंचायत चरवा स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में एसआईआर प्रक्रिया के बाद प्रकाशित मतदाता सूची ब्लाक एवं मण्डल अध्यक्षों को सौंपी गई.! इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा एसआईआर प्रक्रिया के बाद आगामी चुनावों के मद्देनजर हम सभी मजबूत जनाधार के साथ विधानसभा चुनावों में उतरेंगे! जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने 8 ब्लाक के अध्यक्षों जिनमें ब्लाक अध्यक्ष चायल पुष्पराज शुक्ला, नेवादा रावेंद्र यादव,ब्लाक प्रभारी मूरतगंज एवं महासचिव नूरूत जमा,ब्लाक अध्यक्ष कड़ा रफीक अहमद,ब्लाक अध्यक्ष सिराथू प्रतिनिधि जयप्रकाश जायसवाल,मंझनपुर विधानसभा अन्तर्गत मंझनपुर ब्लाक के प्रतिनिधि इंद्रपाल रैदास,कौशाम्बी ब्लाक अध्यक्ष संदीप कुमार,ब्लाक अध्यक्ष सरसवा अवधेश कुमार को ब्लाक स्तर पर सूची सौंपी गई! इसके बाद मण्डल अध्यक्षों को भी मतदाता सूची की जिम्मेदारी सौंपी गई।गौरव पाण्डेय ने बताया कि हम सभी जनता के मौलिक अधिकारों की लड़ाई लड़ेगे उन्होंने कहा है कि आज बेतहाशा महंगाई अपनी चरम पर है आम जनता भाजपा सरकार के रवैए से तंग और परेशान हो चुकी है लेकिन कांग्रेस पार्टी सदैव जनहित के मुद्दों को बढ़ावा दी है और उसपर सफलता प्राप्त की है.!
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी जी,जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास,अलकमा उस्मानी,उदय यादव,जिला महासचिव श्याम सिंह भदौरिया,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,अमित पाण्डेय, जयप्रकाश प्रजापति,महेश कुमार,नाथन लाल,नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत,रमेश यादव,राम जी सेन,आलोक त्रिपाठी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे.!

More Stories
अलीगढ़12जुलाई26* एक मुस्लिम किशोरी के साथ किशन गोपाल वाल्मीकि और संजू वाल्मीकि ने गैंगरेप किया है.
देहरादून12जुलाई26*विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मिले पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारी |
कोलकाता12जुलाई26*बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी की चर्चा ज़ोरों पर!!