कौशाम्बी22अप्रैल24*कौशाम्बी कांग्रेस कार्यालय का हुआ उद्घाटन -*
*कौशाम्बी।* जिला कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को मंझनपुर मुख्यालय में चायल विधानसभा के पूर्व विधायक विजय प्रकाश के कर कमलों द्वारा हुआ ।कार्यालय के उद्घाटन के पश्चात एक बैठक जिला अध्यक्ष गौरव पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें जिला कार्यकारिणी की बैठक लेते हुए लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज के समर्थन को लेकर चर्चा हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव पांडे ने कहा हम लोग पूरी तरह से पुष्पेंद्र सरोज के साथ हैं तथा उन्हें भारी बहुमत से विजई बनाकर लोकसभा में भेजने का काम करेंगे , बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष तलत अज़ीम ने कहा कि हम लोग तन मन धन से लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को लड़ाएंगे तथा भारी मतों से जिताकर उन्हें लोकसभा भेजने का काम करेंगे , बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने कहा की कौशांबी कांग्रेस पूरी तरह से इंडिया गठबंधन का समर्थन कर रही है हमारे कार्यकर्ता पूरी मेहनत से लोकसभा प्रत्याशी के साथ हैं कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यरूप से पूर्व विधायक विजय प्रकाश ,जिला अध्यक्ष गौरव पांडे ,पूर्व जिला अध्यक्ष तलत अजीम , जिला प्रभारी राजेश साहनी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेन्द्र त्रिपाठी ,राम बहादुर त्रिपाठी , देवेश श्रीवास्तव ,आशीष मिश्रा पप्पू ,अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी , अमित द्विवेदी , मनोज सिंह पटेल , मीडिया कोऑर्डिनेटर कौशलेश द्विवेदी संतोष शुक्ला , नैयर रिज़वी , कालका सिंह उदय यादव , शशि प्रताप त्रिपाठी , नसीमुद्दीन ,राज नारायण पासी , मो0 फरमान ,मो0 सफीक , बालेंद्र कुमार यादव , मो0 आरिज , आदिल जाफरी , गुलाम मो0 , भागीरथी पटेल , अब्बान , दीपक पांडेय , राज बहादुर चौधरी , जितेंद्र शर्मा , अजय सेन , राम सूरत रैदास , अमृत लाल , आदि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे ।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*