कौशाम्बी21जून*किसानों को न्याय नही दिला पा रहे विकाश खण्ड अधिकारी, ब्लॉक का घेराव करेगा भा0 कि0 यू0 जिलद्यक्ष।*
भारतीय किसान यूनियन (भानु) संगठन के जिलद्यक्ष संजय सिंह यादव द्वारा दनांक 13 जून 2022 को उपजिलाधिकारी चायल और विकाश खंड अधिकारी नेवादा को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया था कि ग्राम बल्हेपुर में दबंग द्वारा सरकारी हैंड पंप में मोटर डाल कब्जा करलिया है जिसके कारण आम जनता को पेय जल की संकट से जूझना पड़ता है।
जिलद्यक्ष ने कहा एक हफ्ता होगए लेकिन अभी तक विकाश खंड अधिकारी अपना कार्य नही कर पाए और यह बी0 डी ओ0 नेवादा कि लापरवाही को सिद्ध करता है।संजय सिंह यादव ने कहा कि जो अधिकारी किसानों के हित मे कार्य नही करेगा ऐसे अधिकारी को रहने का कोई हक नही है जो दबंगो को बढ़ावा देकर जंगल राज्य कायम करना चाहता है।और सरकार की मंशा को ध्वस्त करने में लगा है।
जिलद्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा किसानों की हक की लड़ाई के लिए भ0 कि0 यू0विकाश खंड नेवादा का घेराव करेगा।
*राजू सिंह*
*जिला मीडिया प्रभारी*
*भा0 कि0 यू0(भानु)संगठन*
*कौशाम्बी*
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर 31अगस्त 26*रक्तदानी योद्धाओं का सम्मान, रिया मौर्य ने बढ़ाया हौसला
संतकबीरनगर 31अगस्त 26*213 मजदूरों की फर्जी हाजिरी का आरोप, गोबड़ौरी में मचा हड़कंप
दिल्ली 31अगस्त 26*दिल्ली-NCR: चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से कथित गैंगरेप*