कौशाम्बी2फरवरी24*सामुदायिक शौचालय लगातार कई महीने से हैं बन्द*
*घोषित कर दिया ओडीएफ जब कि खुले में लोग कर रहे है मलमूत्र*
*रिबोर के नाम पर लाखों का घोटाला पानी बिन शौचालय में हा हा कार*
*कोखराज कौशाम्बी* सिराथू ब्लॉक के अंतर्गत कशिया पश्चिम में लगातार ग्राम प्रधान की मिलीभगत से हर माह रुपया निकाल लिया जाता है। सामुदायिक शौचालय में 4 महीने से ताला बंद कर दिया गया है हद तो तब हो गयी जब अंदर देखा गया तो एक बूंद पानी तक नहीं है वही ग्राम में रिबोर के नाम पर लाखों रुपए निकाल लिया गया लेकिन आज तक एक भी हैण्डपम्प का रिबोर नही हो सका और यह देखने के लिए सामुदायिक शौचालय को देखने से ही मालूम होता है।अधिकारियों ने जिले को खुले में शौच मुक्त ओडीएफ घोषित कर शासन को रिपोर्ट भेज दिया है दूसरी तरफ सामुदायिक शौचालय में ताला बंद कर दिए जाने से खुले में मलमूत्र त्याग करने को कशिया पश्चिम ग्राम लोग मजबूर हो रहे हैं जिम्मेदारों के दोहरे चरित्र में बेशर्मी की हद हो गई है एक तरफ सूबे के मुखिया स्वच्छता अभियान चला कर गांव गांव साफ सफाई पर जोर दे रहे हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता अभियान के अंतर्गत करोड़ो का बजट खर्च कर साफ सफाई अभियान को जोर दे रहे हैं दूसरी तरफ ग्राम प्रधान व पंचायत सेक्रेटरी मिलकर स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियाँ उड़ा रहे है ग्रामीणों का कहना है कि 4 माह से इस सामुदायिक शौचालय में ताला बंद पड़ा है।
जानकारी के अनुसार सामुदायिक शौचालय में पंचायत विभाग के जिम्मेदारों द्वारा लगातार रुपया निकाल कर हजम कर रहे है।जिससे सामुदायिक शौचालय का उपयोग नहीं हो रहा है और अपनी कमियों को छिपाने के लिए जिम्मेदारों ने शौचालय में ताला बंद कर दिया है जिससे खुले में शौच मुक्त घोषित करना बकवास साबित हो रहा है सडक चौराहे के लोगों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है सामुदायिक शौचालय में ताला बंद कर दिए जाने का यह मामला बेहद गंभीर है और इस मामले में अभी तक अधिकारियों ने मामले को संज्ञान लेकर दोषियों पर कार्यवाही नहीं की है सामुदायिक शौचालय में ताला बंद कर दिए जाने के इस मामले को अधिकारियों ने गंभीरता से लेकर जांच कराई तो दोषियों पर कठोर कार्रवाई होना तय है लेकिन इस गंभीर मामले में अभी तक खंड विकास अधिकारी सिराथू और एडीओ पंचायत ने मामले को गंभीरता से लेकर दोषियों को दंडित नहीं किया है

More Stories
कानपुर नगर 30 मार्च 26*साढे तीन करोड़ की सड़क कागजों में ‘कम्प्लीट’, ज़मीन पर सिर्फ गड्ढे; रचना सिंह ने खोला मोर्चा
सुल्तानपुर 30 मार्च 26*मनमानी पर सख्ती: डीआईओएस का आदेश, स्कूल अब नहीं कर सकेंगे महंगी किताबों व ड्रेस के लिए बाध्य
नई दिल्ली 30 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11बजे की बड़ी खबरें……………….*