कौशाम्बी19मार्च*रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करने से मना करने पर दबंगों ने तमंचा लेकर दौड़ाया*
*कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के चपहुआ गांव में रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करने से लोगों ने मना किया तो दबंगों ने गाली गलौज करते हुए ग्रामीणों को तमंचा लेकर दौड़ा लिया है जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई है मामले की सूचना पुलिस को दी है
बताया जाता है कि कोखराज थाना क्षेत्र के चपहुया गांव में 17 मार्च को दबंग मासूक अहमद ने बीच रास्ते में ट्रैक्टर को खड़ा कर दिया जिससे रास्ता बंद हो गया रास्ता बन्द हो जाने से आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामान करना पड़ा जब ट्रैक्टर को किनारे खड़ा करने को रंगीली बेगम पत्नी इरशाद सहित ग्रामीणों ने कहा तो दबंग गाली गलौज करना शुरू कर दिया बात आगे बढ़ी तो दबंगों ने तमंचा लहराना शुरू कर दिया और ग्रामीणों को दौड़ा लिया ग्रामीण जान बचाकर घरों के भीतर भागे कुछ देर बाद दोबारा फिर दबंग आए और घर में घुसकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे रंगीली बेगम का कहना है कि दबंग आए दिन बीच रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करके रास्ता अवरुद्ध कर देते हैं जिससे आने-जाने में दिक्कत होती हैं और आए दिन गाली गलौज कर आतंक पैदा करते हैं दबंगों के आतंक से पीड़ित रंगीली बेगम ने पुलिस को तहरीर दिया है

More Stories
महोबा26जून26*चरखारी की ऐतिहासिक धरोहर ने फिर पहनी शाही शान, ड्योढ़ी महल बना भव्य हेरिटेज होटल
महोबा 26जून26*चरखारी के भैरोगंज और चिन्तेपुरा वार्डों में गहराया पेयजल संकट, ‘हर घर जल’ योजना पर उठे सवाल
सुल्तानपुर26.06.2026*अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाए गये अभियान के अनुपालन में 2 अभियुक्त गिरफ्तार