कौशाम्बी18मई26*संदिग्ध परिस्थितियों में गरीब दुकानदार की गुमटी में लगी भीषण आग 35 हजार का सामान जलकर राख*
*हर्रायपुर कौशांबी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिहवा देह गांव में रविवार देर रात एक गरीब दुकानदार की गुमटी में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लगभग 35 हजार का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है जानकारी के अनुसार बलिहवा देह गांव निवासी चंद्रशेखर पुत्र स्वर्गीय अर्जुन सड़क किनारे गुमटी रखकर चाय-पान की दुकान चलाते थे और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रोज की तरह रविवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब 12 बजे अचानक उनकी गुमटी में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पूरी दुकान आग की लपटों में घिर चुकी थी ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और घटना को संदिग्ध माना जा रहा है।
More Stories
भागलपुर19अगस्त26*तिलकामांझी थानान्तर्गत आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को 36 घंटों के अंदर किया गया गिरफ्तार,
अलीगढ़19अगस्त26* अतरौली में मोबाइल ब्लास्ट से हड़कंप, फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय झुलसा
नई दिल्ली18अगस्त26*माता-पिता की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला