कौशाम्बी16सितम्बर23*हापुड़ घटना के विरोध में आमरण अनशन कर रहे अधिवक्ता का बिगड़ रहा स्वास्थ्य*
*धरना प्रदर्शन बिरोध और न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता*
*कौशाम्बी।* हापुड़ जनपद में बेकसूर अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में बीते 15 दिनों से अधिक समय से लगातार अधिवक्ता आंदोलन कर न्यायिक कार्य से विरत है तीन दिन से वरिष्ठ अधिवक्ता मॉडल डिस्ट्रिक बार एशोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नर नारायण मिश्र ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है तमाम अधिवक्ताओं का उन्हें समर्थन मिला हुआ है आमरण अनशन के चलते तीसरे दिन उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता दिखाई पड़ रहा है शनिवार को भी आक्रोशित अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया है और न्यायिक कार्य से अधिवक्ता विरत रहे अधिवक्ता नर नारायण मिश्रा भूख हड़ताल पर बैठे है तमाम अधिवक्ताओं सहित अन्य लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया है लेकिन उनका कहना है कि जब तक हापुड़ जनपद के अधिवक्ताओं को सरकार न्याय नहीं देती तब तक उनका अनवरत आमरण अनशन चलता रहेगा महामंत्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी देव मूर्ति मिश्रा दिनेश पांडेय शत्रुघ्न प्रसाद कौशल किशोर द्विवेदी तुषार तिवारी राकेश जयसवाल मनुदेव त्रिपाठी एसपी द्विवेदी बाबा की रोशनी अग्रहरि मल्लिका केसरवानी सहित तमाम अधिवक्ता आंदोलन में शामिल है।

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*