कौशाम्बी16सितम्बर23*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील सिराथू में सुनी जन शिकायतें*
*कौशाम्बी* जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसील सिराथू में आमजन की शिकायतों को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दियें जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि आई0जी0आर0एस0 शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन आई0जी0आर0एस0 पोर्टल को चेक करने तथा शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
समाधान दिवस में शिकायतकर्ता मो0 सलीम निवासी ग्राम-गाजी का पूरा द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि विपक्षी द्वारा उनकी भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सिराथू को प्रकरण की जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। इसी प्रकार शिकायतकर्ता पवन कुमार उर्फ हनुमान निवासी ग्राम-निहालपुर, मजरा सयारा मीठेपुर ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उनकी भूमि पर विपक्षीगणों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सिराथू को प्रकरण की जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील सिराथू में कुल 68 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी प्रकार तहसील मंझनपुर में कुल 19 शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें 02 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील चायल में कुल 23 शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार एवं उप जिलाधिकारी सौम्य मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*