कौशाम्बी15अप्रैल24*श्री शत चण्डी महायज्ञ में छठवें दिवस पर लगातार चल रहा वैदिक मंत्रों से द्वारा हवन कार्यक्रम*
दारानगर कौशांबी: जनपद कौशांबी के दारानगर में श्री शत चण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन चल रहा है।जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु मनोकामना पूर्ण करने की परिक्रमा करते हैं ।पूरे दिन भक्तों की यज्ञशाला में लगी रही है भीड़। पूज्य महाराज स्वामी गोपालाचार्य जी महाराज श्री वैष्णव आश्रम प्रयागराज के सानिध्य में यह कार्यक्रम आयोजित है। मुख्य यजमान राजनारायण मिश्र,कृष्ण कुमार केशरवानी, अमृत लाल केशरवानी के साथ एक दिवसीय यजमान के रूप में गिरीश शुक्ला प्रबंधक शीतला बालिका जूनियर स्कूल,अंकित केसरवानी,बाल कृष्ण दुबे,दीपक सोनी सहित पांच यजमान रहे। सभी यजमानों ने वैदिक विधि के द्वारा मां भगवती की पूजन अर्चना की।कथा व्यास आचार्य डॉ0 कृष्ण देवाचार्य श्री धाम वृंदावन से पधारे हुए हैं।कार्यक्रम में विनोद सोनकर,दीपा श्रीवास्तव, पवन तिवारी,लक्ष्मीकांत त्रिपाठी एडवोकेट, विपिन केसरवानी,दीपक मणि,प्रभाकर शुक्ला सहित हजारों भक्त कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 20 अक्टूबर2026 *सितारों की तरह जगमगाया इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल: पूर्णिया
पूर्णिया बिहार20अक्टूबर26* विजय दशमी पर यूपी आजतक परिवार की ओर से देशवासियों को सत्य और धर्म की जीत का महासंदेश*
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर 26* सीमांचल का चमकता सितारा बुझा,जलील मस्तान साहब का जाना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी निजी क्षति- पप्पू यादव