कौशाम्बी15अप्रैल24*फतेहपुर जनपद के भिटौरा गांव के मंदिर के पुजारी का था गंगा में उतराता हुआ मिला शव,परिजनो ने की शिनाख्त,*
*कौशाम्बी* के कड़ा कुबरी घाट पर सुबह एक शव गंगा में उतराता हुआ मिला था,जोकि काफी सड़ी गली हालत में था,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही थी।
मीडिया पर खबर चलने के बाद परिजनों ने आकर शव की शिनाख्त की,मृतक की शिनाख्त राम कृष्ण तिवारी 75 वर्ष आदमपुर भिटौरा थाना हुसैन गंज जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है।
मृतक पक्का घाट भिटौरा में शिव मंदिर के पुजारी थे,वह रविवार को मंदिर की साफ सफाई कर नहाने गए थे,तभी अचानक फिसलकर गहरे पानी में डूब गए थे,सोमवार को इनका शव उतराता हुआ कुबरी घाट पर मिला है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

More Stories
पूर्णिया15जून26*पूर्णिया का ग्रीन सिटी पार्क बना आकर्षण का केंद्र
लखीमपुर खीरी15जून26*पलिया विधायक रोमी साहनी के समर्थन में उनके आवास पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे
कानपुर नगर15जून26*हेड कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन होने पर प्रभारी निरीक्षक ने स्टार लगाकर सम्मानित किया