कौशाम्बी11नवम्बर23*एडीजी प्रयागराज जोन ने वृद्धाश्रम में निराश्रित बुजुर्गो के साथ बांटी दीपावली की खुशियां*
*कौशाम्बी।* जिला मुख्यालय पहुंचे प्रयागराज जोन एडीजी भानु भास्कर ने मंझनपुर ओसा में स्थित वृद्धाश्रम में निराश्रित एवम बुजुर्गो के साथ दीपावली मनाई, बुजुर्ग एवम निराश्रित वृद्धजनों के साथ एडीजी ने मिठाई और उपहार देकर त्योहार की खुशियां बांटी है।
एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में आज कौशाम्बी में वृद्धाश्रम में निराश्रित एवम बुजुर्गो के साथ दीपावली मनाई गई है,उन्होंने बताया कि एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं एएसपी समर बहादुर के साथ उन्होंने वृद्धाश्रम में बुजुर्गो के साथ दीपावली की खुशियां बांटी है,उन्होंने वृद्धाश्रम के संचालक आलोक रॉय को ऐसे कार्यक्रम के लिए बधाई और धन्यवाद भी दिया है।

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*