[05/02, 7:14 PM] +91 99191 96696: *तीन दशक से फर्जी तरीके से इलाज करने वाला चिकित्सक बेटे की डिग्री आते ही देने लगा धौस*
*चिकित्सक के इलाज में मरीजों का मर्ज बढ़ता गया और तमाम मरीज जीवन मौत के बीच जूझ रहे हैं और तमाम मरीज मौत के मुंह में चले गए लेकिन चिकित्सक का भौकाल बना रहा*
*लूट के खेल में लगे भौकाली चिकित्सक पर कार्यवाही करते हुए इसकी संपत्तियों को सीजकर इसे गिरफ्तार कर जेल भेजना होगा*
*कौशाम्बी* जिले के चायल तहसील क्षेत्र के मनौरी बाजार में एक अशिक्षित अकुशल अनट्रेंड अनरजिस्टर्ड झोला छाप भौकाली चिकित्सक बीते तीन दशक से बेखौफ तरीके से मरीजों के गम्भीर इलाज के बहाने उनको झांसा देकर लूटने में लगा है हालांकि इस चिकित्सक के इलाज में मरीजों का मर्ज बढ़ता गया और तमाम मरीज जीवन मौत के बीच आज भी जूझ रहे हैं और तमाम मरीज मौत के मुंह में चले गए लेकिन चिकित्सक का भौकाल बना रहा
गौरतलब है कि लगभग तीन दशकपूर्व प्रतापगढ़ जनपद से भागकर मनौरी बाजार आए फटीचर से दिखने वाले इस कथित चिकित्सक ने देखते-देखते तीन दशक में आलीशान कोठी लग्जरी बंगला लग्जरी वाहन और आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल का भवन करोड़ों रुपए लगाकर खड़ा कर लिया है मरीजों को झांसा देकर उसके पास तक मरीज पहुंचाने वाले कुछ उसने दलाल भी खड़े कर लिए जिससे उसके तमाम गुनाह के बाद भी उसके यहां मरीज पहुंचते रहे लेकिन तीन दशक के बीच स्वास्थ्य विभाग के जिले से लेकर लखनऊ तक के अधिकारी उक्त चिकित्सक पर मेहरबानी बनाए रखे रहे जिससे चिकित्सक का हौसला बुलंद रहा हालांकि कई बार इस चिकित्सक पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुकदमे भी दर्ज हैं
बताया जाता है कि मनौरी कस्बे के उक्त झोलाछाप भौकाली चिकित्सक पर लखनऊ में भी फर्जी तरीके से मरीजों का इलाज करने के मामले में मुकदमे दर्ज हुए थे लेकिन दबाव और लेनदेन कर मुकदमे में सुलह समझौता हो गया है इस चिकित्सक के कई मुकदमें अदालत में भी चल रहे हैं गैर जनपद क्षेत्र के आलीशान होटलों में दलालों के माध्यम से मरीजो के गम्भीर मर्ज को ठीक करने का बड़ा बड़ा दावा कर यह कथित चिकित्सक बीते तीन दशक से मरीजों को बराबर लूट रहा है बताया जाता है कि कुछ दिन पहले इसके बेटे ने चिकित्सक की पढ़ाई पूरी कर ली है जिस पर भी लोगों ने फ्रॉड का आरोप लगाया है बेटे की डिग्री आते ही यह भौकाली चिकित्सक सबको ललकारने लगा है अब चिकित्सक का कहना है कि जिस किसी ने उसे झोलाछाप फर्जी डॉक्टर कहा तो वह हाई कोर्ट में जाकर रिट दाखिल कर देगा
अब सवाल उठता है कि जिसकी पूरी जिंदगी अवैध तरीके से मरीजों को लूटने में बीत गई हो करोड़ों की अचल संपत्ति मरीजों को लूट कर उसने बनाई हो उसे झोलाछाप फर्जी डॉक्टर कहना कहां का गुनाह होगा लेकिन अब उस डॉक्टर को अपने गुनाह पर गुमान हो गया है कि उसका बेटा डॉक्टर है और उसे कोई झोलाछाप नहीं कह सकता जिससे उसका यह इलाज के नाम पर लूट का खेल बेखौफ तरीके से चलता रहेगा बताते चलें कि लकवा कैंसर जैसे गंभीर बीमारियों के इलाज के नाम पर मरीजों के परिजनों को झांसे में लेकर लूटने के खेल में लगे इस झोलाछाप डॉक्टर का खेल बेखौफ तरीके से चल रहा है शासन सत्ता में बैठे लोगों को लूट में लगे चिकित्सक के कारनामे को संज्ञान में लेते हुए तीन दशक से लूट के खेल में लगे चिकित्सक पर कठोर कार्यवाही करते हुए इसकी संपत्तियों को सीजकर इसे गिरफ्तार कर जेल भेजना होगा तभी मरीज इस झोला छाप डॉक्टर के झांसे से बच सकते हैं
[05/02, 7:14 PM] +91 99191 96696: *अग्नि परीक्षा का है समय विधायकों ने जो बोया वही काटेंगे*
*बिरादरी से हटकर नेताओं की सोच को ग्रहण लग गया है और वह सिर्फ अपने बिरादरी और रिश्तेदारों का भला कर आम जनता का भला मानने लगे हैं*
*कौशांबी* विधानसभा 2022 के चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक गलियारे के साथ-साथ गांव गांव की चौपाल में हलचल मच गई है चारों ओर विधायक प्रत्याशियों की चर्चाएं हो रही हैं नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि बीते 5 वर्ष के दौरान आम जनता के साथ उनका कैसा व्यवहार रहा यह उनके आने वाले भविष्य को तय करेगा बीते विधानसभा चुनाव में जिले के तीनों विधानसभा चायल सिराथू मंझनपुर में भाजपा प्रत्याशियों को जनता ने जीत दर्ज कराकर विधायक बनाया था तीन विधायकों में एक विधायक को भाजपा ने इस बार फिर टिकट भी दिया है कुछ नए चेहरों ने भी विधानसभा चुनाव में नामांकन कर हलचल मचा दी है और कुछ पुराने नेताओं ने भी नामांकन किया है लोगों के बीच नए चेहरे भी आने वाले दिनों में बेहतर कार्य करने का दावा कर मतदान की अपील कर रहे हैं आम जनता का कहना है कि जिस ने जो बोया है उसे वही काटना पड़ेगा
चुनाव जीतने के बाद 5 वर्षों तक रिश्तेदारों बिरादरी के बीच तक सीमित रहने वाले लोगों को अन्य बिरादरी के लोग सबक सिखाने को तैयार हैं अब हालांकि मतदाता इनको कितना सबक सिखा पाते हैं यह तो चुनाव परिणाम के बाद समझ में आएगा लेकिन कई धुरंधर प्रत्याशियों को भी जनता की मनोदशा का एहसास होने लगा है जिससे उनके चेहरे की चमक गायब होती दिख रही है कोई प्रत्याशी अपनी सज्जनता का हवाला देकर जनता का मत ले जाना चाहता है तो कोई प्रत्याशी बीते वर्षों में जिले में कराए गए कार्यों का हवाला दे रहा है जबकि विकास कार्यों में भी जातिवाद खुलकर थी और इसी तरह सज्जनता में भी बिरादरी वाद छिपा था बिरादरी से हटकर नेताओं की सोच को ग्रहण लग गया है और वह सिर्फ अपने बिरादरी और रिश्तेदारों का भला कर आम जनता का भला मानने लगे हैं जिससे आम जनता इन नेताओं से भरपूर नाराज है
जनता के सामने मजबूरी है कि मतदान के अलावा वह इन विधायकों से अन्य किसी तरह से अपने गुस्से को प्रदर्शित नहीं कर सकती इसलिए विधानसभा का चुनाव आते ही मतदाता भी अपने गुस्से का खुलकर इजहार कर रहे हैं और मौका मिलते ही विधायकों को पटकनी देकर नए चेहरों को जीत दर्ज करा देते हैं अपने बीते 5 वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों को विधायक प्रत्याशियों को याद करना होगा उन्होंने कितना बिरादरी और रिश्तेदारों के लिए किया है और कितना आम मतदाताओं के विकास के लिए किया है यह उनके कार्य विधानसभा चुनाव के मतदान में अहम योगदान रखेंगे बिरादरी रिश्तेदारों तक 5 वर्ष सीमित रहने वाले विधायकों को अपने आचरण में सुधार करना होगा खुलकर समाज की बात करनी होगी चुनाव जीत जाने के बाद भी अपने विरोधियों से गल बहिया डालने में संकोच करना होगा जातिवाद और व्यक्तिगत वाद से हटकर समाज के विकास की बात करनी होगी तभी जनता के बीच उनके मधुर संबंध बने रह सकते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद नेताओं को इन सब बातों से वास्ता नहीं रह जाता है और वह कुछ अपने लोगों के बीच घिरे रह जाते हैं और नेताओं के रिश्तेदार और उनके स्वजातीय लोग ही आम जनता पर रौब गांठकर अत्याचार आतंक दलाली करते हैं जिसका खामियाजा आने वाले चुनाव में सज्जन विधायकों को भी भुगतना पड़ता है इसलिए अपने रिश्तेदार और स्वजातीय लोगों से इन नेताओं को विशेष सावधान रहने की जरूरत है
[05/02, 7:14 PM] +91 99191 96696: *चरवा क्षेत्र में टुकड़ों में मिली युवक की लाश*
*पहले मिल चुकी लाशों का खुलासा करने में हाफ रही है पुलिस*
*कौशांबी* चायल सर्किल क्षेत्र के चरवा थाना अंतर्गत हावड़ा दिल्ली रेल लाइन पर दो टुकड़ों में एक अधेड़ की लाश मिली है सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी है मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है 2 दिन पूर्व सिराथू सर्किल क्षेत्र के कोखराज थाना अंतर्गत गंगा नदी किनारे झाड़ी में एक नर कंकाल मिला है जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है काफी प्रयास के बाद अधेड़ के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है इसके पूर्व भी कोखराज चरवा सहित कई कई थाना क्षेत्रों में अज्ञात लाशें मिल चुकी है यह अज्ञात लाश कहां से आती हैं इस मामले को लेकर पुलिस गंभीर नहीं है जिससे अज्ञात लाशों का खुलासा नहीं हो पा रहा है घटनाक्रम में बताया जाता है कि चरवा थाना क्षेत्र के चिल्ला शाहबाजी गांव के पास सांसद विनोद सोनकर की गैस एजेंसी से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन पर एक युवक की टुकड़ों में लाश मिली है जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जाती है काफी प्रयास के बाद शिनाख्त नहीं हो सका है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
[05/02, 7:14 PM] +91 99191 96696: *सुरसा की तरह दहेज लोभियों का बढ़ा मुंह लाखो की जमीन भी कराई बैनामा फिर भी तिलक चढ़वाने से किया इनकार*
*कौशाम्बी* चरवा थाना क्षेत्र के मलाक नागर गांव की मालती देवी की शादी करारी थाना क्षेत्र के खोजवा पुर रकस्वारा गांव के अनिल कुमार गुप्ता के साथ निश्चित हुई थी सगाई के बाद मालती के ससुराली जनों ने उसके पिता की एक बीघा 4 बिस्वा जमीन भी बिना पैसा दिए दहेज के नाम पर बैनामा करा लिया और जमीन का बैनामा होने के बाद उनकी डिमांड और बढ़ गई दहेज की डिमांड ना पूरे होने पर तिलक चढ़ाने से वर पक्ष ने इंकार कर दिया है जिससे दोनों परिवारों के बीच खटास बढ़ गई और मामला पुलिस की चौखट तक पहुंच गया है
दहेज लोभियों ने सगाई के बाद एक बीघा 4 बिस्सा जमीन बैनामा करा लिया तिलक आने से पहले ही 3 लाख रुपये नगद और एक बुलेट व एक सोने की चैन लाने के लिए दबाव बनाने लगे कन्या पक्ष ने असमर्थता जताई इतना न लाने पर तिलक चढ़ाने से इंकार किया चरवा थाना क्षेत्र के मलाक नागर गांव की विधवा गीता देवी पत्नी स्व राजू साहू ने अपनी लड़की मालती की शादी करारी थाना क्षेत्र के खोजवा पुर मजरा रक्सावारा गांव के अनिल कुमार गुप्ता पुत्र रामनरेश गुप्ता के साथ रिस्ता तय किया और सगाई हो गई और शादी की तारीख तय हो गई और शनिवार को वर पक्ष के घर तिलक जाना था लेकिन शुक्रवार की शाम को वर अनिल ने फोन करके दहेज की मांग किया और दहेज में इतना समान न लाने पर तिलक नही करवाने की बात कही है वर पक्ष के बढ़ते डिमांड से पीड़ित
विधवा महिला ने चरवा थाने में तहरीर देकर दहेज लोभियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है
[05/02, 7:14 PM] +91 99191 96696: *बिना उपयोग में खंडहर में तब्दील हुआ सामुदायिक शौचालय*
*निर्माण के समय धांधली किए जाने की शिकायत किए जाने के बाद भी अधिकारियों ने की थी अनदेखी*
*कौशाम्बी* नेवादा विकासखंड के खपरा खंदेवरा गांव के मजरा भिखारी का पूरा का सामुदायिक शौचालय बिना उपयोग किए ही खंडहर में तब्दील हो चुका है यह सामुदायिक शौचालय उपयोग लायक नहीं है सामुदायिक शौचालय के निर्माण के समय ग्रामीणों ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की थी लेकिन ग्रामीणों की शिकायत को अनदेखी कर अधिकारियों ने शौचालय निर्माण की रकम अवमुक्त कर दी जिससे ग्राम पंचायत के साथ-साथ अधिकारियों के भी भ्रष्टाचार में संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता
सामुदायिक शौचालय के खंडहर में तब्दील होने के बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से की किंतु ग्राम प्रधान ने लोगों की बात अनसुने में डाल दिया दो महीने बाद गांव के लोगों ने ग्राम पंचायत अधिकारी से शिकायत कर खंडहर में तब्दील सामुदायिक शौचालय के मरम्मत एवं निर्माण की मांग की पंचायत सचिव ने भी उसी तरह लोगों की समस्या सुनी लेकिन अनसुने में डाल दिया ग्राम सभा के कई लोग इकट्ठे होकर ग्राम विकास अधिकारी से बात की किंतु आश्वासन दे दिया गया आज तक उसको कोई देखने नहीं आया ग्राम सभा के रमेश चंद मुकेश कुमार संतलाल दिनेश छविनाथ गब्बर सिंह सहित दर्जनों लोगों ने मामले में अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उच्च स्तरीय जांच कराकर सामुदायिक शौचालय के निर्माण में धांधली करने वाले दोषियों पर मुकदमा दर्ज कराते हुए सामुदायिक भवन के निर्माण में धांधली की रकम वसूली कराए जाने की मांग की है
[05/02, 8:07 PM] +91 97921 21202: *सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट डालने वाला सिपाही लाइन हाजिर*
*कौशांबी* पिपरी थाना क्षेत्र के चायल पुलिस चौकी में तैनात सिपाही अनिल कुमार ने सोशल मीडिया में अश्लील पोस्ट भेजी थी जिस पर पुलिस वर्दी की किरकिरी होने लगी चारों ओर सिपाही के इस आचरण पर लोगों ने आवाज बुलंद कर अश्लीलता फैलाने वाले सिपाही पर कार्यवाही की मांग शुरू कर दी मामले की शिकायत ट्विटर के माध्यम से पुलिस अधिकारियों से कर लोगों ने सिपाही पर कार्यवाही की मांग की सोशल मीडिया में अश्लील फोटो भेजने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी ने पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया जिस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने सिपाही अनिल कुमार को लाइन हाजिर करते हुए प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी चायल को सौंप दी है सोशल मीडिया में गलत पोस्ट करने वाले सिपाही पर अभी तक आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है लोगों ने सिपाही पर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है
[05/02, 8:58 PM] +91 97921 21202: *कोखराज क्षेत्र में बढ़े अपराध से जनता परेशान*
*गंभीर घटनाओं के खुलासे में हाफ रही पुलिस ने पेंडिंग पत्रावली लिख कर बंद कर दी गम्भीर अपराधों की जांच*
*कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध से आम जनता परेशान है घटनाओं का खुलासा पुलिस नहीं कर पा रही है पूर्व की गम्भीर घटनाओं को पेंडिंग पत्रावली लिखकर बंद कर दिया गया है इलाके में बढ़ते अपराध पर पुलिस ने मुकदमा नही दर्ज करने की ठान ली है जिससे आला अधिकारियों की नजर में कोखराज पुलिस की कार्यशैली की छवि बेहतर बनी हुई है इलाके के लोगों ने आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कोखराज थाना पुलिस की कार्यशैली पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है
बताते चलें कि कोखराज थाना की पुलिस चौकी भरवारी क्षेत्र में 2 जनवरी को चोरी के वाहन पार्ट्स को दो ट्राली में लेकर जा रहे अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा माल तो बरामद हो गया लेकिन चोर भाग गए पुलिस ने माल जप्त कर लिया आरोप है कि चोर से पैसा लेकर पुलिस ने छोड़ दिया है 2 जनवरी को ट्रैक्टर चालक को लूट लिया गया 10 जनवरी को सिहोरी टोल प्लाजा के पास लेखपाल से नगदी और बाइक लूट ली गई है इसी तरह आशीष पांडेय के साथ 15 जनवरी को सिंधिया पुल के पास लूटपाट हुई है 17 जनवरी को भरवारी डाकघर से बाइक चोरी हो गई और 18 जनवरी को फिर टेगाई जलालपुर में जयप्रकाश को लूट लिया गया इतने पर भी अपराधियों पर पुलिस अंकुश नहीं लगा सकी और लगातार घटनाएं घटित होती रही 18 जनवरी को गोवंश काट दिए गए जिसको लेकर इलाके में आक्रोश फैल गया और थाना पुलिस को भी जलालत झेलनी पड़ी 19 जनवरी को शोभना निवासी सर्वेश कुमार की बाइक की डिग्गी तोड़कर के मूरतगंज में 50 हजार रुपए टप्पेबाज उठा ले गए इस मामले का भी खुलासा नहीं हुआ 31 जनवरी को एक गेस्ट हाउस से रामपाल अलीगंज की बाइक चोरी हो गई मामले में मुकदमा नहीं दर्ज हुआ 28 जनवरी को पुलिस चौकी के पास से विक्रम चोरी हो गई जो दूसरे दिन अषाढा के पास से बिक्रम बरामद हुई मुकदमा नहीं लिखा गया और मामले में आरोपी से 15,000 लेकर छोड़ दिया गया इलाके में चोरी की बाइक के साथ आरोपी पकड़े गए लेकिन 20 हजार रुपए लेकर उन्हें भी छोड़ने का आरोप पुलिस पर लगा है 4 फरवरी को हररायपुर चौराहे से सर्राफा कारोबारी की दुकान में तीन लाख की टप्पे बाजी दिनदहाड़े हो गई इस मामले में भी पुलिस रत्ती भर आगे नहीं बढ़ सकी है बालक मऊ गांव में 3 वर्षों पूर्व चिकित्सक हत्याकांड का खुलासा भी पुलिस नहीं कर सकी है इलाके में बढ़ते अपराध से आम जनता त्रस्त है संगठित अपराध गांजा की बिक्री जुए के अड्डे डग्गामार वाहनों से वसूली हरे पेड़ों की कटाई बालू के ओवरलोड वाहनों से वसूली के लिए सिपाही पूरे दिन मुस्तैद हैं अपराधों के खुलासे में पुलिस फिसड्डी साबित हो रही है पुलिस की असफलता पर इलाके के लोगों ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए थाना और चौकी पुलिस पर कार्यवाही की मांग की है
[05/02, 8:58 PM] +91 97921 21202: *छात्र-छात्राओं पर बना रहे मां सरस्वती का आशीर्वाद –रामकृष्ण त्रिपाठी*
*कौशाम्बी* बसंत पंचमी के पावन पर्व पर धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार में मां सरस्वती की पूजा अर्चन धूमधाम से की गई है इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक रामकृष्ण त्रिपाठी ने मां सरस्वती से मंगल कामना की है कि विद्यालय के छात्र छात्राओं पर उनका आशीर्वाद बना रहे और स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का बेहतर भविष्य बन सके
बसंत पंचमी के पावन पर्व पर विद्यालय के अध्यक्ष रामकरण त्रिपाठी रामलखन त्रिपाठी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजा अर्चन किया गया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक निर्भय सिंह महेश प्रसाद रामचन्द्र पाल सतेन्द्र गुप्ता धनंजय सिंह अमित त्रिपाठी धर्मेन्द्र कुमार चौधरी आदि उपस्थित रहें।अंत मे मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये विद्यालय के संरक्षक रामकृष्ण त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में माँ सरस्वती का आशीर्वाद छात्र छात्राओं पर बना रहे ऐसी मंगलमयी कामना की अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.राम किरण त्रिपाठी ने आये हुये अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
[05/02, 9:05 PM] +91 99560 44608: *छात्र-छात्राओं पर बना रहे मां सरस्वती का आशीर्वाद –रामकृष्ण त्रिपाठी*
*कौशाम्बी* बसंत पंचमी के पावन पर्व पर धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार में मां सरस्वती की पूजा अर्चन धूमधाम से की गई है इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक रामकृष्ण त्रिपाठी ने मां सरस्वती से मंगल कामना की है कि विद्यालय के छात्र छात्राओं पर उनका आशीर्वाद बना रहे और स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का बेहतर भविष्य बन सके
बसंत पंचमी के पावन पर्व पर विद्यालय के अध्यक्ष रामकरण त्रिपाठी रामलखन त्रिपाठी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजा अर्चन किया गया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक निर्भय सिंह महेश प्रसाद रामचन्द्र पाल सतेन्द्र गुप्ता धनंजय सिंह अमित त्रिपाठी धर्मेन्द्र कुमार चौधरी आदि उपस्थित रहें।अंत मे मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये विद्यालय के संरक्षक रामकृष्ण त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में माँ सरस्वती का आशीर्वाद छात्र छात्राओं पर बना रहे ऐसी मंगलमयी कामना की अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.राम किरण त्रिपाठी ने आये हुये अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
[05/02, 10:46 PM] +91 97921 21202: *नामांकन में गए भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रत्याशी के प्रति जबरदस्त आक्रोश*
*वाहनों का डीजल पेट्रोल और चाय नाश्ते का भाजपा विधायक प्रत्याशी द्वारा इंतजाम न किए जाने से उनके समर्थक हुए नाराज*
*कौशांबी* मंझनपुर विधायक लाल बहादुर के साथ नामांकन कराने आए तमाम कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखाई पड़ रहा है कार्यकर्ताओं का कहना है कि नामांकन में शामिल होने के लिए उन्हें बुलाया गया था और यह कहा गया था कि उनके वाहनों में पेट्रोल डीजल भरवाया जाएगा लेकिन नामांकन के बाद उनके वाहनों में डीजल पेट्रोल तेल नहीं लगाया गया नामांकन में शामिल कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी लाल बहादुर द्वारा उनसे बात भी नहीं की गई नामांकन में शामिल लोगों को चाय नाश्ता का भी प्रबंध भाजपा विधायक प्रत्याशी द्वारा नहीं किया गया विधायक के इस प्रकार के व्यवहार से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उबाल है नामांकन के बाद विधायक चुपचाप निकल गए कार्यकर्ताओं से वह नहीं मिले उनके बाइक में डीजल पेट्रोल तेल डलवाने एवं नाश्ता पानी ना कराने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखाई पड़ रहा है कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 29 मार्च 26*सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित*