हरिद्वार05फरवरी*जनता को रास आ रहा है NDS का महालोकतंत्र*
*चुनावचिन्ह हीरा देगा जनता को मालिकाना हक*
हरिद्वार । उत्तराखंड में न्यायधर्मसभा(NDS) पार्टी का प्रस्ताव नंबर 53 महालोकतंत्र जनता की पसंद बनता जा रहा है । जैसे ही 12 वोटिंग पावर की जानकारी जनता को दी जाती है लोग कहते हैं ये तो होना ही चाहिए । बताते चलें न्यायधर्मसभा 12 वोटिंग पावर के माध्यम से जनता को मालिक बनाना चाहती है । जनता को 12 वोटिंग पावर में नेता को चुनना ,नेता को हटाना ,मंत्री को चुनना ,मंत्री को हटाना,जज को चुनना ,जज को हटाना, नियम पारित करना, नियम खारिज करना, नीति पारित करना, नीति खारिज करना, निर्णय पारित करना, निर्णय खारिज करने का अधिकार जनता को होगा ।
पार्टी के संस्थापक परम पूज्य श्री अरविंद अंकुर जी ने कहा कि न्यायधर्मसभा का प्रचार जहाँ जहाँ होता जायेगा वहाँ 95 प्रतिशत से भी अधिक जनाधार पार्टी के साथ होगा । जनता बहुत दुखी है ,जनता न्याय का इंतजार कर रही है । अब तो जगत में न्याय होकर ही रहेगा ।
न्यायधर्मसभा के प्रतिभागियों द्वारा प्रचार में अवगत कराया जा रहा है अगर जनता को 12 वोटिंग पावर और 12 वीटो पावर मिलेंगे तो जनता अपने चारों जनाधिकार शिक्षा, रोजगार, सुविधा और संरक्षण स्वम प्राप्त कर लेगी । सन्देश शर्मा जी विधानसभा रानीपुर,रविन्द्र कुमार जी , ज्वालापुर,रूपेश जी हरिद्वार ग्रामीण, अनुराग शर्मा जी हरिद्वार शहर ,प्रीति डिमरी जी ने रायपुर , लाल बहादुर यादव जी ने गदरपुर ,संजय श्रीवास्तव जी ऋषिकेश, रंजना रावत जी ने कर्णप्रयाग, लक्ष्मण रावत जी रूद्रप्रयाग ,सोनी श्रीवास्तव जी रुद्रपुर, प्रमोद शुक्ला जी किच्छा विधानसभा क्षेत्र में जोर शोर से अपना प्रचार कर रहे हैं ।
चुनाव प्रचार में राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्यक जी,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी चन्द्रसेन शर्मा जी,संजीव सिकदर जी, डॉ अशोक काबरा जी, सुशांत जी,निशांत जी,हँसहराज जी,अरुण जी,सुमन जी आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ।
संदेश शर्मा जी ने कहा कि महालोकतंत्र लागू होने पर किसी दल की नहीं बल्कि जनता ही सरकार होगी । 12 वोटिंग पावर,12 वीटो पावर पाने के लिए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में केवल और केवल डायमंड पर वोट दें ।

More Stories
तमिलनाडु २३ जून २०२६ * सत्ता में आए अभिनेता से राजनेता बने मुख्यमंत्री थलपति विजय ने एक ऐसा बड़ा फैसला लिया है, जिसने सबको चौंका दिया
मथुरा 23 जून 2026* रजिस्ट्री के बाद भी साधु से मांगी रंगदारी, प्रेमानंद महाराज के अनुयायी को दी धमकी ।*
बांदा 23जून 26*पति-पत्नी के विवाद में यमुना में छलांग, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर –