कौशाम्बी02फरवरी*प्रदूषण मुक्त वातावरण करने में बैटरी कार का है अहम योगदान–अमित केशरवानी*
*बैटरी से चलने वाली पहली कार खरीदने का जिले में बाबा टीवीएस के मालिक को प्राप्त हुआ गौरव*
*कौशाम्बी।* बैटरी से चलने वाली पहली कार जिले में खरीदने का गौरव बाबा टीवीएस के मालिक को मिला है बाबा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड भरवारी के मालिक अमित केसरवानी उर्फ गुड्डू भैया ने जिले में बैटरी से चलने वाली पहली कार खरीद कर जिले को प्रदूषण मुक्त बनाने की पहल की है बैटरी से चलने वाली यह कार विद्युत जनरेटर से उर्जा लेकर चार्ज की जा सकती है तो सोलर पैनल से भी यह कार चार्ज की जा सकती है
बाबा टीवीएस के मालिक का कहना है कि उनके संस्थान में पहले से सोलर पैनल सिस्टम लगा हुआ है जिससे वह बैटरी से चलने वाली कार को विद्युत और जनरेटर से नहीं चार्ज करेंगे बल्कि अपने सोलर पैनल सिस्टम से कार की बैटरी को चार्ज करेंगे बैटरी से चलने वाली पहली बैटरी कार खरीद कर बाबा टीवीएस के मालिक ने जहां प्रदूषण से मुक्ति दिलाने का प्रयास किया है वहीं उनका यह निर्णय जागरूकता का परिचय है कौशांबी जिले में बैटरी से चलने वाली यह पहली कार है उन्होंने पहली टाटा नेक्सन मैक्स कार 7.2 ईवी कीमत 20 लाख रुपए में खरीदी है एक विशेष मुलाकात में बाबा टीवीएस मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड भरवारी के मालिक अमित केसरवानी ने बताया कि सोलर पैनल बैटरी से कार को चार्ज करेंगे जिससे उन्हें जनरेटर के डीजल पेट्रोल के खर्चों से राहत मिलेगी वहीं उन्हें विद्युत बिल से भी मुक्ति मिलेगी बैटरी से चलने वाली जिले की यह पहली कार है बैटरी से चलने वाली इस कार को खरीदने से जहां लाखों रुपए कीमत के डीजल पेट्रोल की बचत होगी वहीं उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण से आम जनमानस को राहत मिलेगी उन्होंने बताया कि बैटरी से चलने वाली इस कार का उपयोग छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने में करेंगे।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री