कौशाम्बी01दिसम्बर23*8 लाख के जेवर सहित चार लाख पर नगद उठा ले गए चोर*
*कौशांबी।* प्रयागराज एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भीखपुर मेड़वाड़ा गांव में सूने घर 8 लाख रुपए के जेवरात समेत 4 लाख रुपए नगद चोर कर उठा ले गए हैं परिवार के लोग जब खेत पर काम करने गए थे तो कुछ अज्ञात लोग घर की दीवार फांद कर घर के भीतर घुसे और घर के दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर पहुंच गए घर के अंदर रखा 8 लाख रुपए कीमत का सोने चांदी का जेवर और चार लाख रुपये नगद चोर उठा ले गए हैं परिवार के लोग खेत पर गए थे जब वापस लौटे तो चोरी के मामले की जानकारी परिवार के लोगो को हुई है तो उनके होश उड़ गए सीमा देवी पत्नी हुबलाल निवासी भीखपुर मेड़वाड़ा ने थाना पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी है मामले की जानकारी मिलने के बाद घटना के खुलासे के प्रयास में थाना पुलिस लगी है लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी नतीजे तक थाना पुलिस नहीं पहुंची है।
More Stories
बांदा 6 नवंबर 26*आगामी त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए DM ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
दिल्ली 6 नकबर 26*केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले राष्ट्रीय महासचिव नितिन भाटी और चौधरी सुनील गुर्जर,
पूर्णिया बिहार 6 नवंबर 26 *दीपावली पर जरा सी लापरवाही बन सकती है बड़ा हादसा: