कौशाम्बी01अक्टूबर23*सैनी कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी,स्विफ्ट डिजायर कार,अवैध तमंचे के साथ 2 गिरफ्तार*_
_*अझु वा कौशांबी* पुलिस अधीक्षक कौशांबी के निर्देशानुसार अपराध एवम अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैनी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है चोरी के समान के साथ पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार माननीय न्यायालय को सुपुर्द किया है।_
_जरिए मुखबिर सैनी कोतवाली अझुवा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार मौर्य को सूचना मिली 2 चोर सैनी कोतवाली के लोंहदा मोड़ पर किसी वारदात की फिराक में हैं चौकी प्रभारी अझुवा सैनी कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक अतुल रंजन तिवारी मय हमराहियों कांस्टेबल कन्हैया लाल,कांस्टेबल शुभम कुमार कांस्टेबल दीपक कुमार के साथ घेराबंदी कर 2 अभियुक्तों इश्तियाक अहमद पुत्र आफाक निवासी ग्राम खैरई थाना खागा जनपद फतेहपुर एवम दूसरे अभियुक्त समसाद पुत्र रहीश निवासी ग्राम अंदौली थाना राधानगर जनपद फतेहपुर को हिरासत में लिया अभियुक्तों के पास 1 एक अदद बैटरी एक अदद डी वी आर एक सफेद कपड़े में, एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP 32GN 2575 लोहे के उपकरण एक अदद तमंचा 315 बोर और 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार माननीय न्यायालय को सुपुर्द किया है।_

More Stories
राँची झारखंड3अगस्त26*.पी.एस.सी. और जे.एस.एस.सी. परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र विरोध प्रदर्शन का आज 10वां दिन
लखनऊ3अगस्त26*उत्तर प्रदेश में 5 से 18 अगस्त तक होगा निःशुल्क राशन का वितरण, खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश*
कानपुर देहात 3 अगस्त 2026**बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित*