November 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 2 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 2 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 2 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

[02/11, 15:26] +91 97922 18562: *करारी के ऐतिहासिक रामलीला में सूपनखा नक्कटी और सीता हरण का हुआ मंचन*

*करारी कौशाम्बी* । कस्बा करारी में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में अष्टम दिवस की लीला में दिखाया गया कि वन में पंचवटी में रह रहे श्री राम सीता के पास रावण की बहन सूपनखा आती है और श्री राम से विवाह का प्रस्ताव रखती है । श्री राम के मना करने पर वह माता सीता पर झपट पड़ती है । तब लक्ष्मण जी सूपनखा की नाक काट देते हैं । नाक काटने के पास पश्चात सूपनखा रोती बिलखती हुई खर दूषण के पास पहुंचती है इसके बाद खरदूषण का वध होता है। उसके पश्चात मारीच सोने का हिरण बनकर पंचवटी में आता है । माता सीता की इच्छा पर श्री राम हिरण के पीछे जाते हैं । तभी साधु के वेष में रावण भिक्षा मांगने के बहाने आता है और छल से माता-पिता का हरण कर लंका ले जाता है । सीता जी को खोजते हुए श्री राम का विलाप और जटायु का बलिदान देखकर पूरा पंडाल भावुक हो उठा । रामलीला के पदाधिकारी रमेश शर्मा,संजय जयसवाल पंकज शर्मा राकेश जयसवाल बच्चा कुशवाहा संजीत मोदनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

[02/11, 16:15] +91 90050 12271: *लंबी बीमारी के चलते अधिशासी अधिकारी की पत्नी का हुआ निधन*

*भरवारी कौशांबी* भरवारी कस्बे के मेहता रोड शिशु मंदिर कॉलोनी में रहने वाले अधिशासी अधिकारी राकेश श्रीवास्तव की पूर्व में मौत हो चुकी है उनकी पत्नी उषा श्रीवास्तव अपने बच्चों के साथ शिशु मंदिर कॉलोनी में रहती थी लंबे समय से उनकी पत्नी उषा श्रीवास्तव बीमार चल रही थी विभिन्न अस्पतालों में परिजन इलाज करवा रहे थे सोमवार को इलाज के दौरान उषा श्रीवास्तव का निधन हो गया है निधन की जानकारी मिलते ही उनके घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई लोगों ने दुख व्यक्त किया है उनका अंतिम शव यात्रा संदीपन घाट पर मंगलवार को होगी l

[02/11, 18:01] +91 99560 44608: *डीयम से शिकायत के बाद भी मौत के कुआं में नही डाली जा सकी मिट्टी*

*चौखट दर चौखट दौड़ रहा फरियादी नही सुन रहे अधिकारी मौत को दे रहे दावत*

*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के सिराथू तहसील क्षेत्र के राला ग्राम सभा में लगभग दो माह से एक कुआं जो बारिश के दौरान मिट्टी धस जाने से गहरा गड्डा हो गया जो बस्ती के बीच है जिसमें बगल से रास्ता भी हैं जिसमे से छोटे छोटे बच्चों को लेकर आने जाने में परेशानी होती हैं जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने किया ग्राम राला निवासी रामचन्द्र पुत्र स्वा छेदी लाल ने बताया कि कुआं की मिट्टी धसने से कुछ मकान भी इसकी जद में आ गए हैं जो किसी भी वक्त गिर सकते है जिससे घर मे निवास कर रहे परिवार में हरदम मौत का खतरा बना रहता है लेकिन बार बार जिलाधिकारी से शिकायत के बाद भी मामले को लेकर तहसील के कर्मचारियों पर इसका असर नहीं पड़ता हैं ग्रामीणों की माने तो इस तरह से खुले कुआं में यदि कोई भी अनहोनी घटना घटती हैं तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा क्या जिले के जिलाधिकारी के आदेशों को भी कर्मचारियों ने न करने की मंशा बना रखी है जो की लगातार शिकायती पत्र पर भी कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी क्या इस मौत के कुआं में अनहोनी के इंतजार में अधिकारी बैठे हैं या समय रहते जिम्मेदारों के द्वारा मिट्टी डाल कर किसी भी अनहोनी को रोका जाएगा

[02/11, 19:44] +91 97927 89256: *डीएम ने रामवन गमन मार्ग और एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग के निर्माण की समीक्षा की*

कौशाम्बी।जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में रामवन गमन मार्ग और प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग के निर्माण की समीक्षा की।डीएम ने पीडब्लूडी निर्माण खंड के ईई दयाशंकर को भूमि संबंधी समस्याओं का निस्तारण कर दोनों मार्गों का निर्माण गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि कुम्हियावा और हिनौता बाजार मार्ग की मरम्मत व जलजमाव निस्तारण के लिए टेंडर प्रक्रिया में है।

[02/11, 19:44] +91 97927 89256: *डीएम ने की जिला पोषण समिति की बैठक*

*कौशाम्बी* ।जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक हुई।डीएम ने डीपीओ और सभी सीडीपीओ को लाभार्थियों को समय से पोषाहार वितरण,सैम बच्चों पर विशेष ध्यान देने,उन्हें चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने और सभी आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन समय से खोलने के निर्देश दिए। पीएम मातृ वंदन योजना के लंबित मामलों के निस्तारण और निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों का कार्य शीघ्र पूरा कराने को कहा।

[02/11, 19:44] +91 97927 89256: *डीएम ने सोशल सेक्टर विभागों की समीक्षा की*

*कौशाम्बी* ।जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में सोशल सेक्टर की योजनाओं की समीक्षा की।डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को छात्रवृत्ति का अवशेष डाटा फारवर्ड शीघ्र कराने, नोडल अधिकारियों को आश्रम पद्धति विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने, वृद्धावस्था पेंशन में सभी पात्रों को लाभ देने व लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी को कन्या सुमंगला योजना के आवेदनों का सत्यापन कर पात्रों को लाभान्वित करने को कहा।

*
[02/11, 20:00] +91 98391 01290: *मंझनपुर कोतवाली से 200 मीटर दूर चोरी,पुलिस गश्त पर सवाल*

*कौशाम्बी।* जनपद मुख्यालय मंझनपुर में चोरों का आतंक है और घटनाओं को अंजाम देकर चोर फरार हो रहे हैं बीते रविवार रात्रि 7 बजे मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने 5 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है मंझनपुर कोतवाली से महज 200 मीटर दूरी पर समाजवादी पार्टी कार्यालय के पीछे चकनगर में चोरी की घटना से पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो गए हैं घर में चोरी के बाद पूरे घर में सामान बिखरा पड़ा है लगभग 5 लाख क़ीमत का सोने का जेवर नगद रुपए चोर उठा ले गए हैं

जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान पुत्र हसमतुल्लाह खान निवासी मंझनपुर वर्तमान में समाजवादी पार्टी कार्यालय मंझनपुर के पीछे घर बनाकर रहते हैं उनके घर में बीती आधी रात 7 बजे को अज्ञात चोर के घर के ऊपर छत के रास्ते से ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए और घर के अंदर जमकर तोड़फोड़ किया घर में घुसे चोरों ने बक्सा-अलमारी तोड़ दी। लगभग 95 हजार रुपये नकद और ढाई तोला सोने के जेवर दो अंगूठी,कान का झुमका चोर उठा ले गए हैं जिसकी कीमत लगभग 5 लाख बताई जाती है चोरी की जानकारी होने पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए हैं और परिवार के लोगों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है सूचना पाकर मौके में पुलिस पहुंची है और जांच पड़ताल कर वापस लौट आई खबर लिखें जाने तक चोरी के घटना के खुलासे में पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंची है

 

Taza Khabar