सहारनपुर 2 नवम्बर 26*यातायात माह का शुभारंभ, एसपी ग्रामीण ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना*
*सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर होगी सख्त कार्रवाई*
सहारनपुर।** सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जनपद में यातायात माह का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन सहारनपुर से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मयंक पाठक ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।
रैली में यातायात पुलिस की क्रेन, इंटरसेप्टर, दोपहिया मोबाइल, यूपी-112 के दोपहिया एवं चारपहिया वाहन तथा यातायात पुलिसकर्मी शामिल रहे। इस दौरान आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात शैलेन्द्र श्रीवास्तव, संभागीय परिवहन अधिकारी भांकर जी सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एमपी सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक साकिब चौधरी, प्रभारी निरीक्षक यातायात अमित तोमर, चीफ ट्रैफिक वार्डन योगेंद्र दुधेरा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
**पूरे माह चलेगा जागरूकता अभियान**
यातायात माह के दौरान जनपद में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पुलिस द्वारा पंपलेट वितरित कर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। एनसीसी कैडेट्स के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा गोष्ठियों, संवाद कार्यक्रमों तथा स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी चालानी कार्रवाई भी की जाएगी। आमजन से अपील की गई कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा निर्धारित यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
**संदेश: आपकी सुरक्षा हमारा दायित्व।**
More Stories
मथुरा 2 नवम्बर 26*मथुरा रिफाइनरी में 801 इंजीनियर रेजिमेंट की टीम ने किया तकनीकी अभ्यास
मथुरा 2 नवम्बर 26*यम द्वितीया पर्व की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने किया क्षेत्रीय पार्षदगण सहित संबंधित अधिकारियों के साथ मंथन
मथुरा 2 नवम्बर 26*84 कोस की परिक्रमा तीन राज्यों में कैद!आस्था का भूगोल बड़ा या सरकारों की सरहदें?