कौशाम्बी 1 नवम्बर 26*जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में वोट बचाओ देश बचाओ महारैली दिल्ली में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता*
कौशाम्बी * दिल्ली में इंडिया गठबंधन के द्वारा आयोजित वोट बचाओ देश बचाओ रैली में कौशाम्बी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचकर रैली में भाग लिया इस दौरान गौरव पांडे ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा और इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओं के नेतृत्व में आयोजित यह रैली जो कि वोट बचाओ देश बचाओ के तहत आयोजित की गई थी जिसका मुख्य उद्देश्य देश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा लगातार चुनावों में धांधली और वोट चोरी के क्रम में था आज देश में भाजपा की सरकार केवल ज्ञानेश कुमार के कृपा पर चल रही है ज्ञानेश कुमार ने जनता के वोटों से खिलवाड़ कर सीधे तौर पर भाजपा को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है । देश की जनता अब जान चुकी है कि देश अब राहुल गांधी की तरफ उम्मीदों से देख रहा है देश ने अपना नेता चुन लिया है और संकल्पित हो चुकी है कि आगामी चुनावों में अपने मतों की रक्षा करते हुए इन्हें करारा जवाब देगी ! राहुल गांधी के नेतृत्व में जनहित की सरकार बनाएगी.रैली में रजनीश पाण्डेय,आशीष मिश्रा पप्पू,मोहम्मद फरमान,नूरत जमा सचिन पाण्डेय,रावेंद्र यादव,रमेश यादव यादव,आयुष यादव हेमंत रावत,नौशे आलम,इंद्रपाल रैदास,सागर यादव,बरसाती लाल पंडा,मथुरा दुबे,अर्पित यादव,अजीत सिंह,मोती लाल, बुग्गी लाल,प्रदीप सिंह पटेल राज कुमार,दुर्गेश प्रजापति,विजय सिंह यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
बांदा 1नवंबर 26*इंडियन सवर्ण समाज पार्टी की बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर*
बांदा 1 नवंबर 26*मवई बुजुर्ग में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, शंकर-पार्वती विवाह और हनुमंत कथा सुन झूमे श्रद्धालु*
बांदा 1 नवंबर 26*डॉ पवन विश्वकर्मा शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ सौजन्य से विश्वकर्मा केयर सेंटर अतर्रा में स्वर्ण प्राशन स्वास्थ्य शिविर संपन्न*