November 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 24 नवंबर 26*भव्य रूप से मनाया गया देव दीपावली उत्सव*

कौशाम्बी 24 नवंबर 26*भव्य रूप से मनाया गया देव दीपावली उत्सव*

कौशाम्बी 24 नवंबर 26*भव्य रूप से मनाया गया देव दीपावली उत्सव*

*कौशांबी*। देव दीपावली के पर्व पर गंगा आरती स्थल घाट पर भव्य ‘देव दीपावली उत्सव’ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के शुभारंभ में गंगा गोमती संस्था के अध्यक्ष विनय पांडे ने मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ की सदस्य श्रीमती प्रतिभा कुशवाहा का चंदन लगाकर व चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में मां गंगा एवं माता शीतला की प्रतिमा भेंट की गई।इसके पश्चात विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी,प्रभागीय वनाधिकारी अजय कुमार पांडे,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.संजय कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक एल.बी.मौर्य एवं नगर पंचायत अधिकारी दिनेश सिंह, रेनू केसरवानी,किन्नर समाज की मुस्कान का भी अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में स्काउट-गाइड के बच्चों तथा विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार विश्वकर्मा ने किया। लोक संस्कृति विभाग (लखनऊ, उत्तर प्रदेश) की लोक गायिका एवं संस्था उपाध्यक्ष अंजना देवी पांडेय ने पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी,जिसे उनकी मधुर आवाज और पारंपरिक गायन शैली के लिए श्रोताओं द्वारा काफी सराहा गया। उत्सव के दौरान संस्था की उपाध्यक्ष के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन,मां गंगा की भव्य आरती और भक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई,जिससे पूरा घाट भक्तिमय हो उठा। इस दौरान सभी को गंगा को स्वच्छ रखने की ‘गंगा स्वच्छता शपथ’ भी दिलाई गई।इस अवसर पर यूबीएस संस्थापक निलेश साहू,दीपू शुक्ला,श्यामू गंगावासी,अमित निषाद,अवधेश मिश्रा,गोलू मिश्रा,अंकित निषाद,अजय मोदनवाल,हिमांशु जायसवाल,मेराज,मकबूल गोताखोर,अफ़सार,कौसर,विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में गंगा भक्त उपस्थित रहे।