कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*दारानगर में 247 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला, कुप्पी युद्ध और मेले का भव्य आयोजन*
*कौशाम्बी।* दारानगर में 247 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला में कुप्पी युद्ध और मेले का भव्य आयोजन हुआ।रामदल और रावण दल के सेनानियों के बीच युद्धक्षेत्र में भीषण संग्राम देखने को मिला। दोनों ओर से 25 से 30 सेनानियों ने युद्ध में अद्भुत युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। तलवारबाजी और लाठी-डंडों से लैस सेनानियों का युद्ध देख दर्शक रोमांचित हो उठे ऐतिहासिक कुप्पी युद्ध देखने के लिए आसपास के जनपदों के साथ-साथ बड़े महानगरों से भी दर्शक पहुंच रहे हैं। युद्ध के रोमांचक दृश्य देखने के लिए मेले में भारी भीड़ उमड़ रही है।आज का कुप्पी युद्ध चार चरणों में संपन्न हुआ, जबकि कल तीन चरणों में इसका आयोजन होगा। एकादशी के दिन रावण वध की सजीव लीला का मंचन किया जाएगा। साथ ही लक्ष्मण जी की मूर्छा और शक्ति लगने की सजीव लीला भी संपन्न होगी।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव और सीओ सत्येंद्र तिवारी मौके पर मौजूद रहे। ऐतिहासिक मेले में शांति और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस परंपरा को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री