कौशाम्बी 13 मार्च 26*ट्रैक्टर से भिड़े बाइक सवार दो युवक हुए घायल*
*नेवादा कौशाम्बी* पिपरी थाना क्षेत्र के हरदरमऊ गांव के पास बाइक सवार दो युवक ट्रैक्टर से भिड गए है जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए हैं दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
जानकारी के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के पिपरहाई निवासी रमेश उर्फ मधई उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र भैय्यालाल व अरुण उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र रामनरेश दोनों शराब के नशे में बाइक से हरदरमऊ की तरफ जा रहे थे उधर अकबरपुर ईंट भट्ठा का ट्रैक्टर हरदरमऊ से ईंट उतार कर आ रहा था गांव के बाहर बाइक सवार शराबी दोनों युवक ट्रैक्टर में जा भिड़े जिसमें एक युवक को गम्भीर चोट आने से वह घायल हो गया जिसका तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है वहीं दूसरे साथी को हल्की चोट लगी है फिलहाल वह ठीक है

More Stories
बांदा16 अगस्त 26*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश
बांदा 16 अगस्त 26*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त26 बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार, 10 गायें बरामद*