कौशाम्बी 13 मार्च 26*जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल*
*सराय अकिल के कटैया घाट पर नियमों को ठेंगा मशीन राज में प्रशासनिक मौन के बीच क्या बदला जा रहा है नदी का स्वरूप वायरल वीडियो से मचा हड़कंप*
*कौशाम्बी:* जिले के खनन क्षेत्रों में नियमों की धज्जियां उड़ाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में। आया हैं। सराय अकिल थाना क्षेत्र के यमुना नदी के कटैया बालू घाट से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें एक वीडियो ने खनन विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवालिया निशान लगा दिए हैं। करीब तीन दिन पुराने बताए जा रहें इस वीडियो में स्पष्ट दिख रहा हैं कि भारी भरकम पोकलैंड मशीनें नदी की मुख्य जलधारा के बीचों बीच उतरकर बालू का अंधाधुंध उत्खनन कर रही हैं। विदित हो कि एनजीटी और खनन नियमावली के अनुसार नदी की जलधारा के भीतर मशीनों का प्रवेश और वहां से बालू निकालना पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। इसके बावजूद कटैया घाट पर मशीनों का तांडव बदस्तूर जारी है स्थानीय ग्रामीणों का आरोप हैं। कि दिन रात दर्जनों डंपर और ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध रूप से बालू की ढुलाई कर रहे हैं। जिससे न केवल राजस्व की हानि हो रही है बल्कि पर्यावरण को भी अपूरणीय क्षति पहुँच रही हैं लोगों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा हैं। कि यदि जलधारा के बीच से इसी तरह मशीनों द्वारा रेत निकाली गई तो नदी अपना मार्ग बदल सकती हैं। इससे आने वाले समय में आसपास के गांवों की कृषि भूमि नदी में समाहित हो सकती है जलीय जीवों और नदी के प्राकृतिक इकोसिस्टम पर गहरा संकट मंडरा रहा हैं।भारी वाहनों के आवागमन से क्षेत्र में धूल और शोर का साम्राज्य व्याप्त है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हैं।वायरल वीडियो और जीपीएस लोकेशन के दावों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार खनन विभाग इस बड़ी गतिविधि से अनजान कैसे हैं। क्या अधिकारियों की नाक के नीचे चल रहे इस खेल को मौन स्वीकृति प्राप्त है ग्रामीणों ने अब जिलाधिकारी कौशाम्बी से मांग की हैं। कि इस वायरल साक्ष्य के आधार पर मौके की तकनीकी जांच जीपीएस कराई जाए। और नियमों का उल्लंघन करने वाले उत्तरदायी लोगों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाए।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार व ब्यूरो प्रमुख अखंड भारत संदेश हिंदी दैनिक समाचार पत्र मंझनपुर कौशाम्बी* *9838824938*

More Stories
लखीमपुर 1मई2026*भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया गुट ने आज 1 मई को रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया
अयोध्या1मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली0️⃣1️⃣❗0️⃣5️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ यूपीआजतक न्यूज चैनल पर♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️